बॉलीवुड

सास से 1 साल बड़े हैं Milind Soman, 52 की उम्र में 26 की अंकिता से की थी शादी

अंकिता कोंवर ( Ankita Konwar ) ने एक इंटरव्यू में बताया था कि मिलिंद सोमन ( Milind Soman ) की उम्र को देख उनके घरवाले पहले पहल तैयार नहीं थे। रिश्तेदारों को भी यही बात खटक रही थी। लेकिन जब वे मिलिंद से मिले और देखा कि दोनों खुश हैं, तो उनका संशय दूर हो गया।
2 min read
• •
Updated: 5 Nov 2020, 8:16 PM IST
सास से 1 साल बड़े हैं Milind Soman, 52 की उम्र में 26 की अंकिता से की थी शादी
सास से 1 साल बड़े हैं Milind Soman, 52 की उम्र में 26 की अंकिता से की थी शादी

मुंबई। मॉडलिंग की दुनिया में बहुत जल्द नाम कमाने वाले एक्टर मिलिंद सोमंद ( Milind Soman ) हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। वर्ष 1995 में एक फुटवियर के विज्ञापन का फोटोशूट काफी विवादों में रहा था। इसमें वह मॉडल मधु सप्रे के साथ बिना कपड़ों के नजर आए थे। दोनों के बीच में एक सांप ही था। हाल ही मिलिंद ने अपना जन्मदिन ( Milind Soman Birthday ) मनाया। इस मौके पर आपको बताते हैं मिलिंद की शादी के बारे में। उनकी पत्नी अंकिता कोंवर ( Ankita Konwar ) की उम्र उनसे कहीं ज्यादा कम है। उम्र के फासले के चलते दोनों की शादी खबरों में रही।

आधे से ज्यादा उम्र का फासला

मिलिंद ने जब अंकिता को अपने फैंस से इंट्रोड्यूस करवाया तो फैंस को यकीन नहीं हुआ। आखिर जब दोनों ने शादी की, तो उनकी उम्र के फासले को लेकर चर्चा होने लगी। शादी के समय मिलिंद 52 के थे और अंकिता 26 की। दोनों की उम्र में 26 साल का अंतर है। हालांकि दोनों उम्र को महज संख्या ही मानते हैं। इस कपल की सक्सेसफुल मैरिज को देख यही कहा जा सकता है। हाल ही मिलिंद ने अपना 55वां जन्मदिन मनाया। वहीं, अंकिता 29 साल की हो चुकी हैं।


घरवालों का रिएक्शन
अंकिता ने एक इंटरव्यू में बताया था कि मिलिंद की उम्र को देख उनके घरवाले पहले पहल तैयार नहीं थे। रिश्तेदारों को भी यही बात खटक रही थी। लेकिन जब वे मिलिंद से मिले और देखा कि दोनों खुश हैं, तो उनका संशय दूर हो गया। अंकिता ने बताया था कि मिलिंद उनके पापा से उम्र में छोटे हैं, लेकिन मां से एक साल बड़े हैं।

न्यूड फोटो से आए विवादों में
मिलिंद हाल ही अपने बर्थडे के दौरान गोवा में हैं। इस दौरान उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस फोटो में मिलिंद बिना कपड़ों के बीच पर दौड़ लगाते नजर आए। इस फोटो को लेकर पहले कोई विवाद नहीं था, लेकिन पूनम पांडे ( Poonam Pandey ) पर गोवा में अश्लील फोटो शूट करवाने पर दर्ज हुई एफआईआर के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। लोगों का कहना है कि अश्लीलता के कारण पूनम पर एफआईआर और फिर गिरफ्तारी हुई, तो मिलिंद के खिलाफ कोई एक्शन क्यों नहीं। इस मामले पर विवाद गहराता नजर आ रहा है।

Published on:
Also Read
View All
मुमताज के दीवाने थे शाहरुख खान, अच्छे मार्क्स लाने पर पहली बार सिनेमा दिखाने ले गई थीं मां, पिता ने बदला था नानी का दिया नाम

BMC विज्ञापन विवाद पर दीया मिर्जा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- एयर क्वालिटी पर दे रही हूं ध्यान, फ्री में किया काम

‘दीया मिर्जा पहले अपने गिरेबान में झांकें’, BMC विज्ञापन विवाद पर भड़के BJP के श्रीकांत भारतीय, जानें क्यों मचा हंगामा?

संजय गुप्ता के निधन पर बच्चों ने क्यों किए थे मीडिया के सामने अश्लील इशारे? पत्नी अनुराधा ने किया कारण का खुलासा

शाहरुख खान के फैंस की दिखी दीवानियत! देर रात मन्नत पहुंचकर अभिनेता को दी जन्मदिन की बधाई