मिलिंद सोमन (Milind Soman) इन दिनों अपनी एक न्यूड तस्वीर को लेकर चर्चाओं में हैं। अब उनकी एक शर्टलेस फोटो तेजी से वायरल हो रही है। इसे उन्होंने वाइफ अंकिता के साथ पोस्ट किया है।
नई दिल्ली | फेमस मॉडल और फिटनेस फ्रीक मिलिंद सोमन (Milind Soman) आजकल इन दिनों चर्चाओं में हैं। हाल ही में उन्होंने अपना 55वां जन्मदिन मनाते हुए अपनी न्यूड फोटो (Nude photo) साझा की थी। जिसके बाद से वो लगातार सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। फैंस को उनकी फोटो बेहद पसंद आ रही हैं लेकिन न्यूड फोटो पोस्ट करने को लेकर उन्हें कई लोग ट्रोल (trolled) भी कर रहे हैं। मिलिंद इस उम्र में भी बेहद फिट हैं जिसका हर कोई कायल है। वो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और अपनी पत्नी अंकिता (Ankita Konwar) के साथ कई तस्वीरें साझा करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी वाइफ के साथ भी फोटो शेयर की है।
मिलिंद सोमन ने अपने इंस्टाग्राम (Milind Soman Instagram) पर पत्नी अकिंता के साथ शर्टलेस फोटो साझा की है। लोग उनकी इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। मिलिंद ने पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लाइफ पॉजिटिविटी पर लिखा है। मिलिंद ने नेचर की तारीफ करते हुए बताया है कि कैसे सूर्योदय हमें पॉजिटिव और सिंपल तरीके से जीन की प्रेरणा देता है। मिलिंद का ये लुक तेजी से वायरल हो रहा है। मिलिंद की फिटनेस की फैंस एक बार फिर तारीफ कर रहे हैं। साथ में उनकी और अंकिता की जोड़ी को भी सबसे प्यारा बता रहे हैं।
बता दें कि मिलिंद आजकल गोवा में हैं जहां वो पत्नी अंकिता के साथ अपना जन्मदिन मनाने गए थे। मिलिंद के लिए अंकिता ने एक सरप्राइज बर्थडे प्लान किया था जिसे उन्होंने खूबसूरत तरीके से मनाया। मिलिंद ने अंकिता को उनका जन्मदिन बढ़िया बनाने के लिए धन्यवाद भी किया था। गौरतलब हो कि मिलिंद और अंकिता की उम्र में बड़ा फासला है। दोनों ने साल 2018 में शादी की थी। अंकिता मिलिंद से 25 साल छोटी हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के लिए प्यार दर्शाते रहते हैं।