बॉलीवुड

वेब सीरीज मिर्जापुर टू 23 अक्टूबर को होगी स्ट्रीम, गुड्डू पंडित और कालीन भैया का होगा सामना

वेब सीरीज मिर्जापुर टू 23 अक्टूबर को होगी स्ट्रीम, गुड्डू पंडित और कालीन भैया का होगा सामना
less than 1 minute read
• •
Sep 24, 2020
मिर्जापुर 2
मिर्जापुर 2

वेब सीरीज मिर्जापुर 2 अगले माह 23 अक्टूबर को स्ट्रीम होगी। अमेज़न प्राइम ने ऑफिशल इंस्टाग्राम पर मिर्जापुर टू को लेकर एक लेटेस्ट अपडेट दिया है। जिससे साफ पता चल रहा है कि यह सीरीज 23 अक्टूबर को रिलीज होगी।

सोशल मीडिया पर शेयर की गई इस पोस्ट पर लिखा है, "अगले महीने, इसी दिन और इसी समय।" इस पोस्ट के माध्यम से बताया गया है कि ठीक एक माह बाद 23 अक्टूबर को इस सीरीज का प्रीमियर होगा। इसके कैप्शन में लिखा है, "भोकाल" इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर जमकर लाइक मिल रहे हैं और फैन्स के कमेंट से आ रहे हैं कि वह इस सीरीज का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।

आपको बता दें कि इस सीरीज में अली फजल ने गुड्डू पंडित, पंकज त्रिपाठी ने कालीन भैया और दिव्यांशु शर्मा ने मुन्ना का किरदार निभाया है। इस सीरीज में गुड्डू पंडित का कालीन भैया और उसके बेटे मुन्ना से आमना सामना होगा।

View this post on Instagram

bhaukaal 💯

A post shared by amazon prime video IN (@primevideoin) on

Updated on:
24 Sept 2020 02:51 pm
Published on:
24 Sept 2020 02:51 pm
Also Read
View All