बॉलीवुड

Mirzapur The Movie Teaser Out: ‘सचिव जी’ जितेंद्र कुमार बने बबलू पंडित, ‘मुन्ना भैया’ हुए जिंदा! टीजर ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें

Mirzapur the movie teaser Out: 'मिर्जापुर: द मूवी' का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस फिल्म में मुन्ना भैया की वापसी के साथ ही जितेंद्र कुमार 'बबलू पंडित' के रूप में नजर आने वाले हैं। रवि किशन की नई एंट्री और बड़े पर्दे पर कालीन भैया के भौकाल की कहानी काफी अलग होने वाली है।
2 min read
• •
Jun 25, 2026
Mirzapur the movie teaser release munna bhaiya returns Panchayat jitendra kumar as bablu pandit fans reaction
'मिर्जापुर: द मूवी' का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज

Mirzapur The Movie Teaser Out: जिस खबर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, आखिरकार वह घड़ी आ ही गई है। मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचाते हुए मोस्ट-अवेडेट फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' का दमदार टीजर आज रिलीज कर दिया है। टीजर जैसे ही आया हर कोई हैरान रह गया। इसमें मुन्ना भैया को जिंदा दिखाया गया है। जिसने फैंस की धड़कने बढ़ा दी है। कहा जा रहा है कि यह वेब सीरीज में काफी ज्यादा खतरनाक होने वाली है।

'मिर्जापुर द मूवी' का टीजर हुआ रिलीज

टीजर की शुरुआत ही दमदार अंदाज में होती है। पंकज त्रिपाठी अपने चर्चित किरदार कलीन भैया के रूप में नजर आते हैं, जबकि अली फजल यानी गुड्डू पंडित और दिव्येंदु यानी मुन्ना भैया भी जबरदस्त अंदाज में दिखाई देते हैं। टीजर देखकर साफ लगता है कि मिर्जापुर की गद्दी को लेकर संघर्ष अभी खत्म नहीं हुआ है। सत्ता, बदला और खून-खराबे की कहानी इस बार और बड़े स्तर पर देखने को मिलेगी।

मिर्जापुर फिल्म में हुई ‘पंचायत’ फेम जितेंद्र कुमार की एंट्री

टीजर में सबसे ज्यादा चर्चा नए किरदारों की हो रही है। ‘पंचायत’ फेम जितेंद्र कुमार और अभिनेता रवि किशन की एंट्री ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। दोनों कलाकार बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। टीजर से अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनकी भूमिका फिल्म की कहानी में काफी अहम होगी। सोशल मीडिया पर कुछ फैंस यह भी कयास लगा रहे हैं कि जितेंद्र कुमार किसी नए ताकतवर किरदार में दिखाई दे सकते हैं।

फिल्म के डायलॉग भी टीजर की बड़ी खासियत हैं। पंकज त्रिपाठी का डायलॉग, “काबिल औलाद बहुत मुश्किल से मिलती है और कभी-कभी नहीं भी मिलती है”, लोगों का ध्यान खींच रहा है। वहीं रवि किशन का अंदाज भी काफी दमदार नजर आया। टीजर में एक्शन और डायलॉग का ऐसा मिश्रण दिखा है, जो दर्शकों को फिल्म देखने के लिए उत्साहित कर सकता है।

फिल्म में हुई वेब सीरीज के किरदारों की वापसी

फिल्म में पुराने कलाकारों की भी वापसी हो रही है। पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी, श्रिया पिलगांवकर और हर्षिता गौर जैसे कलाकार फिर से अपने किरदारों में दिखाई देंगे। ‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज ने ओटीटी पर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। अब मेकर्स उसी सफलता को बड़े पर्दे पर दोहराने की तैयारी में हैं। टीजर को मिले शुरुआती रिएक्शन को देखकर कहा जा सकता है कि दर्शकों को फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि ओटीटी की यह सुपरहिट कहानी बड़े पर्दे पर कितना कमाल दिखा पाती है।

Updated on:
25 Jun 2026 01:06 pm
Published on:
25 Jun 2026 12:51 pm
Also Read
View All
“भाई का पैर टूटा था, आंखों पर थी चोट”, सुशांत सिंह राजपूत के पोस्टमार्टम की बहन श्वेता सिंह ने दी बड़ी जानकारी, लोगों ने किए कमेंट

राहत फतेह अली खान हुए दिलजीत दोसांझ के गाने के मुरीद, बोले- बड़े-बड़े आर्टिस्ट जो नहीं कर पाते तो दिलजीत ने किया

Disha Salian Case: दिशा सालियान के पिता सतिश सालियन और वकील ने मांगी पुलिस सुरक्षा, धमकियां मिलने का लगाया आरोप

Bigg Boss 20: अजय देवगन ने सलमान खान के डांस का उड़ाया मजाक? काजी तौकीर का हुक स्टेप करते नजर आए जयदीप अहलावत

‘पहली बार हमें कातिल कहा जा रहा है’, कोमल रानी के आरोपों के बाद सुनीता आहूजा के सपोर्ट में आईं बहू कश्मीरा शाह