बॉलीवुड

इस ड्रेस में प्रिंसेस लग रहीं हैं मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर, तस्वीरें देख आप भी हो जाएंगे दीवाने

मानुषी छिल्लर शनिवार को मुंबई में हुए GQ अवॉर्ड्स में पहुंचीं थी
2 min read
• •
Sep 29, 2019
gq_awards_manushi_.jpg

नई दिल्ली। मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतने वाली मानुषी छिल्लर अक्सर अपने फैशन सेंस और तस्वीरों के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। शनिवार को मुंबई में हुए GQ अवॉर्ड्स में मानुषी शिरकत करने के लिए पहुंचीं। इस दौरान की उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर की है, जिसमें उनका खूबसूरत अवतार देख हर कोई दीवाना हो गया।

मानुषी इस दौरान रॉ ग्रीन कलर की वन पीस ड्रेस में काफी हॉट लग रही थीं। इस दौरान मानुषी मे मीडिया से बातचीत भी की

हाल ही में मानुषी का नाम 2018 में दुनिया में सबसे ज्यादा सराहे गए लोगों की लिस्ट में शामिल हुआ था। 'वर्ल्ड्स मोस्ट एडमायर्ड 2018' नाम की इस लिस्ट को यूके बेस्ड ऑनलाइन मार्केट रिसर्च और डेटा एनालिटिक्स फर्म 'यूगॉव' ने तैयार किया था।

मानुषी छिल्लर का जन्म 14 मई 1997 को हरियाणा में हुआ था। वो 1966 में पहली बार मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली रीता फारिया को अपना आदर्श मानती हैं। चीन में आयोजित मिस वर्ल्ड 2017 कॉम्पीटिशन में मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था।

बता दें कि सभी को मानुषी के बॉलीवुड डेब्यू का काफी बेसब्री से इंतजार है। हालांकि मानुषी ने अभी किसी भी फिल्म प्रोजेक्ट को साइन नहीं किया है।

Published on:
29 Sept 2019 07:00 pm
Also Read
View All
‘आपका काम सिर्फ मनोरंजन करना है’, नसीरुद्दीन शाह-अभिजीत दीपके की मुलाकात के बाद कलाकारों पर भड़के ‘महाभारत’ फेम पुनीत इस्सर

‘मैं दिल से इंडियन ही हूं’, ‘हनुमान अंश’ के पार्वती गाने में नजर आईं ईरानी एक्ट्रेस, बोलीं- मेरा भारत से पिछले जन्म का कनेक्शन

‘दृश्यम 3’ में तब्बू का किरदार क्यों है कहानी की रीढ़? निर्देशक अभिषेक पाठक ने खोला ट्विस्ट का राज

सिद्धू मूसेवाला के साथ अधूरा रह गया था राजा कुमारी का ये सपना, अब ‘ग्यारह’ से दी श्रद्धांजलि

AI विवाद पर राम गोपाल वर्मा ने किया पोस्ट, बोले- सेलिब्रिटीज ही बढ़ा रहे हैं आपत्तिजनक लिंक की पब्लिसिटी