बॉलीवुड

फिल्म बंद होने के बीच Monalisa का वीडियो आया सामने, वायरल गर्ल बोली- सर बहुत अच्छे हैं वह…

Monalisa Viral Girl: मोनालिसा का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। इसमें वायरल गर्ल डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर बात करती दिखीं।
2 min read
• •
Updated: 7 Apr 2025, 10:05 AM IST
Monalisa Viral Girl
मोनालिसा ने अपनी फिल्म को लेकर की बात

Monalisa Instagram: महाकुंभ में अपनी आंखों को लेकर फेमस हुई वायरल गर्ल मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। जनवरी महीने में वह इतनी फेमस हुईं कि उनको लेकर बॉलीवुड डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने फिल्म बनाने का ऐलान कर दिया, इसके बाद सनोज मिश्रा पर एक लड़की ने रेप का आरोप लगाया और पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया। बाद में उसी लड़की ने आरोपों से इंकार कर दिया। अब इसी बीचो मोनालिसा का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह अपने परिवार और अपने काम को लेकर बोल रही हैं। उन्होंने बताया कि उनके एक्टिंग करियर से उनसे ज्यादा उनके माता-पिता खुश हैं। साथ ही उन्होंने अपने सर यानी सनोज मिश्रा के बारे में कहा कि वह ऐसे नहीं हैं। हम भी उनके साथ रहकर आए हैं 2 बार…

मोनालिसा ने दिया सनोज मिश्रा पर बयान (Monalisa React On Director Sanoj Mishra)

मोनालिसा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती है। ऐसे में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह इंटरव्यू दे रही हैं। वह डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगे गंभीर आरोपों पर क्या सोचती हैं इसके बारे में बताया है। उन्होंने कहा, सर बहुत अच्छे हैं। वह गलत नहीं हैं। हम खुद उनके साथ 2 बार रहकर आए हैं हमे कभी उन्होंने कुछ गलत नहीं बोला। बहुत इज्जतदार हैं।” जब मोनालिया से पूछा गया कि उन्हें कैसा लग रहा है कि वह बॉलीवुड में काम करेंगी? तो उन्होंने कहा, “हां बहुत अच्छा लग रहा है और हमसे ज्यादा मम्मी-पापा को अच्छा लग रहा है।”

मोनालिसा को पढ़ाई से लेकर इंवेट पर लेकर गए सनोज मिश्रा (Monalisa Instagram)

बता दें, डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने अनाउंस किया था कि उनकी अपकमिंग फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में वह मोनालिसा को कास्ट करेंगे। इसके बाद उन्होंने मोनालिसा को अपने साथ रखा और उसे पढ़ाई करवाई और उसे फ्लाइट में अलग-अलग इवेंट में भी लेकर गए। वहीं, मोनालिसा के ताऊ जी ने भी डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि सनोज मिश्रा ने हमारे साथ कुछ गलत नहीं किया है और हमारी बेटी सुरक्षित है। वह इंदौर में पढ़ाई और एक्टिंग सीख रही है। इन सबके बाद यानी 3 दिन पहले मोनालिसा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वह बता रही हैं कि सर ने कुछ गलत नहीं किया है।

Updated on:
7 Apr 2025, 10:05 AM IST
Published on:
Also Read
View All
दलेर मेहंदी ने उत्तराखंड विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मीका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’

पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’