बॉलीवुड

बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस रणबीर कपूर को लगती है सबसे ज्यादा सेक्सी!

दरअसल एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने बॉलीवुड की सेक्सी एक्ट्रेस के बारे में पूछा गया था। इस सवाल का जबाव देकर रनबीर ने सबको चौंका दिया था। रणबीर से पूछा गया था कि बॉलीवुड की सबसे ज्यादा सेक्सी एक्ट्रेस कौन है?  
2 min read
• •
Updated: 13 Dec 2021, 7:02 PM IST
Most sexiest actress of Bollywood according to Ranbir Kapoor
Ranbir Kapoor

नई दिल्ली: बॉलीवुड के फेमस एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा चर्चा में रहते हैं। पहले रनबीर कपूर ने दीपिका पादुकोण को डेट किया। इसके बाद कैटरीना कैफ के साथ रिलेशनशिप में रहे। इसके बाद अब आलिया भट्ट संग अपने रिश्ते और शादी को लेकर सुर्खियों में हैं।

ऐसे में आज हम आपको रणबीर कपूर के उस इंटरव्यू के बारे में बता रहे हैं, जिसमें उन्होंने बताया था कि उन्हें कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण (Katrina Kaif and Deepika Padukone) नहीं बल्कि बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस सबसे ज्यादा सेक्सी लगती है।

रनबीर ने सबको चौंका दिया था

दरअसल एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने बॉलीवुड की सेक्सी एक्ट्रेस के बारे में पूछा गया था। इस सवाल का जबाव देकर रणबीर कपूर ने सबको चौंका दिया था। रणबीर से पूछा गया था कि बॉलीवुड की सबसे ज्यादा सेक्सी एक्ट्रेस कौन है? जवाब में एक्टर ने कहा था कि मेरे हिसाब से सभी सेक्सी हैं।

दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ और नरगिस फाखरी, ये सभी सेक्सी हैं। जब इन तीनों एक्ट्रेसेज में किसी एक का नाम चुनने के लिए कहा गया तब रणबीर ने नरगिस फाखरी (Nargis Fakhri) को चुना था। रणबीर ने कहा था कि मैं थोड़ा स्वार्थी हो रहा हूं, मैंने आखिरी फिल्म नरगिस फाखरी के साथ की है। इसलिए मैं कहूंगा कि नरगिस फाखरी।

रणबीर और नरगिस के बीच अफेयर

आपको बता दें कि रॉकस्टार फिल्म के दौरान रणबीर और नरगिस के बीच अफेयर की भी अफवाह उड़ने लगी थी। इन अफवाहों को बकवास कहते हुए रणबीर ने कहा था कि हां, मेरा नरगिस के साथ जुड़ाव है क्योंकि मैं उसके साथ काम कर रहा हूं। इस दौरान अगर मैं उनके साथ डिनर पर या फिर आउटिंग पर जाता हूं, तो इसका मतलब ये बिलकुल भी नहीं है कि नगरिस को डेट कर रहा हूं।

वहीं, इस दौरान नरगिस और मां नीतू कपूर की नजदीकियों पर भी सवाल खड़े किए गए थे। जिसे लेकर रणबीर ने कहा था कि नरगिस उस वक्त शहर में नई-नई थीं और वो किसी को नहीं जानती थीं। शहर में उसका कोई परिवार, दोस्त या रिश्तेदार भी नहीं था, वो बिलकुल अकेली थी। ऐसे में मेरी मां ने उसका साथ दिया और दोनों की अच्छी बॉंडिंग बन गई। आज मां उसे बहुत पसंद करती हैं। मेरी मां बहुत फ्रेंडली है और वह मेरे कई दोस्तों के करीब है।

Also Read
View All
200 करोड़ की मनी लॉन्ड्ररिंग मामले में कोर्ट में पेश होंगी नोरा फतेही, सुकेश चंद्रशेखर के केस में देंगी गवाही

‘आदिपुरुष’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई रणबीर कपूर की ‘रामायण’, अच्छी प्रतिक्रियाओं के बाद भी रह गई कोसों दूर

कौन थे दिव्य पक्षी जटायु? जिन्होंने माता सीता के लिए लड़ा था रावण से युद्ध, फिल्म ‘रामायण’ के बने गुमनाम हीरो

Ramayana Part 1 Ending Explained: जटायु और रावण के भीषण युद्ध से लेकर हनुमान की झलक तक, ‘रामायण 2’ को लेकर खुले कई राज

‘गोविंदा आज जो खा रहे हैं वो मेरे भाग्य का है’, सुनीता आहूजा ने फिर अपने रिश्ते पर की बात, बोलीं- मैं सच का साथ देती हूं