
Most valued celebrity 2022 :बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इंडस्ट्री के सबसे एनर्जेटिक अभिनेताओं में की जाती है। ये जहां भी जाते हैं रौनक आ जाती है। इनकी मौजूदगी से इवेंट में चार चांद लग जाते हैं। रणवीर किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी अपने अतरंगी कपड़ों को लेकर तो कभी अपनी नॉटी हरकतों को लेकर। एक बार फिर एक्टर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह थोड़ी हटकर है। दरअसल में एक्टर ने नया मुकाम हासिल किया है। दरअसल, खबर आ रही है कि रणवीर सिंह, विराट कोहली को धूल चटाते हुए भारत के सबसे अमीर सेलिब्रिटी बन गए हैं।
कॉर्पोरेट इंवेस्टीगेशन और रिस्क कंसल्टिंग फर्म क्रोल की साल 2022 की रिपोर्ट के अनुसार बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की ब्रांड वैल्यू देश में सबसे ज्यादा है। यह 181.7 मिलियन डॉलर आंकी गई है।
रणवीर सिंह साल 2022 की ब्रांड वैल्यू, विराट कोहली से ज्यादा बताई गई है। विराट की 176.9 मिलियन डॉलर बताई जा रही है। ऐसे में सामने आए आंकड़ों से साफ हो गया है कि रणवीर सिंह भारत के सबसे अमीर सेलिब्रिटी हैं।
आपको जानकर हैरानी होगी कि पिछले 5 साल से विराट कोहली पहले नंबर पर कायम था और अब ये नंबर उनके हाथ से फिसल गया है। साल 2020 में जब कोहली भारतीय टीम के कप्तान थे तो उनकी ब्रांड वैल्यू 237 मिलियन डॉलर थी। वहीं साल 2021 में यह गिरकर 185.7 मिलियन डॉलर पर आ गई थी।
वहीं और लोगों की बात करें तो तीसरे पायदान पर है अक्षय कुमार है। उनकी ब्रांड वैल्यू 153.6 मिलियन डॉलर आंकी गई है। वहीं चौथे पायदान पर आलिया भट्ट उनकी ब्रांड वैल्यू 102.9 मिलियन डॉलर है। वहीं रणवीर की पत्नी दीपिका पादुकोण इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। उनकी ब्रांड वैल्यू 82.9 मिलियन डॉलर है।
हैरानी की बात ये है कि इस लिस्ट में एक्टर शाहरुख खान काफी नीचे पहुंच गए हैं। लिस्ट में वो 10वें पोजिशन पर मौजूद हैं। वहीं दूसरी हैरानी की बात ये है कि सलमान का नाम इस लिस्ट टॉप 10 से गायब है। वहीं लिस्ट में 'पुष्पा' फेम साउथ सिनेमा के स्टार अल्लू अर्जुन भी हैं और वो 20वें नंबर पर मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें- भुवन बाम पर फूटा शाहरुख खान का गुस्सा