बॉलीवुड

इस एक्टर के साथ काम करने के बाद बोली मौनी रॉय, ‘अब खुशी से मर सकती हूं’

मौनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में पहली बार अमिताभ के साथ काम कर रही हैं।
2 min read
• •
Updated: 17 Nov 2018, 9:22 PM IST
mouni roy
mouni roy

मशहूर टीवी अभिनेत्री और फिल्म गोल्ड' से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी एक्ट्रेस मौनी रॉय का कहना है कि अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के बाद अब वह खुशी से मर सकती हैं। बता दें कि हाल ही में मौनी आरएसएच ग्लोबल की नई ब्रांड एंबेसडर नियुक्त हुईं हैं। इस मौके पर उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा , "मैं उनके (अमिताभ) साथ शूटिंग करने के बाद खुशी से मर सकती हूं। फिल्म में उनके साथ काम करने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता।'

अमिताभ द्वारा फिल्म की शूटिंग के दौरान कोई सलाह देने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'नहीं उन्होंने कोई खास सलाह नहीं दी क्योंकि अयान (मुखर्जी) सेट पर थे लेकिन बिग के साथ काम करते हुए मैं ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रही थी।' उन्होंने कहा, 'मैं उनके चेहरे को देखते हुए सोच रही थी कि भगवान ने क्या अवसर दिया है क्योंकि जैसा कि हम सभी जानते हैं कि वे दिग्गज हैं, इसलिए उनके साथ काम के दौरान खुद को भाग्यशाली महसूस कर रही थी।'

गौरतलब है कि मौनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में पहली बार अमिताभ के साथ काम कर रही हैं। फिल्म दिसंबर 2019 में रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अक्किनेनी नागार्जुन भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में अमिताभ पहली बार आलिया और रणबीर के साथ नजर आएंगे। फिल्म का एक हिस्सा इजरायल के तेल अवीव में फिल्माया गया है। फिल्म का संगीत, प्रीतम ने तैयार किया है।

Published on:
Also Read
View All
“सनातन धर्म के अपमान को देश बर्दाश्त नहीं करेगा”, शाहरुख खान पर फूटा बीजेपी विधायक का गुस्सा

Gajraj Rao Exclusive: ‘पिता को मशीन की तरह काम करते देखा’, टेलरिंग शॉप से विज्ञापन की दुनिया में कैसे आए गजराज राव? खास बातचीत में बताया

सनी बनेंगे हनुमान तो राघव जुयाल निभाएंगे मेघनाथ का किरदार, ‘रामायण 2’ में कौन-सा एक्टर निभाएगा कौन-सा किरदार

Ramayana Rise of a Legend Review: ‘रामायण’ तो पहले भी देखी लेकिन ये रामायण एकदम अलग है, कहानी को बरकरार रखते हुए फिल्म में दिखी भव्यता

राम का वनवास वाला सीन, जटायु का रावण से भीषण युद्ध, तालियां बजाने को मजबूर कर देते हैं रणबीर की ‘रामायण’ के ये 5 सीन