बॉलीवुड

एक बार फिर मौनी रॉय ने बिखेरा अपने हुस्न का जलवा, बिकिनी में शेयर की तस्वीरें

तस्वीरों में एक्ट्रेस अपनी टोंड बॉडी को जबरदस्त तरीके से फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। स्विमिंग पूल के किनारे वह हॉट अंदाज में पोज़ दे रही हैं। उनकी इन तस्वीरों पर अब तक 5 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।
2 min read
• •
Updated: 9 Aug 2021, 6:24 PM IST
Mouni Roy
Mouni Roy

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय ने टीवी से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी एकता कपूर के नागिन सीरियल से मिली। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया और आज कई फिल्मों में काम कर रही हैं। उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया जाता है। हालांकि, वह फिल्मों से ज्यादा अपने ग्लैमरस एंड बोल्ड लुक के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब उन्होंने अपनी बिकिनी तस्वीरें शेयर कर इंटरनेट पर आग लगा दी है।

मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें व वीडियोज़ शेयर करती रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 18 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। ऐसे में वह जब भी कोई फोटो शेयर करती हैं तो वह तुरंत ही वायरल हो जाती हैं। अब उनकी बिकिनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कोल्ड शोल्डर ब्राउन बिकिनी में वह बेहद हॉट लग रही हैं।

तस्वीरों में एक्ट्रेस अपनी टोंड बॉडी को जबरदस्त तरीके से फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। स्विमिंग पूल के किनारे वह हॉट अंदाज में पोज़ दे रही हैं। उनकी इन तस्वीरों पर अब तक 5 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही, फैंस उनकी हॉटनेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

इससे पहले मौनी ने बनारसी साड़ी में अपनी तस्वीरें शेयर की थीं। जिन्हें काफी पसंद किया गया। ग्रीन कलर की साड़ी के साथ उन्होंने ब्लाउज नहीं पहना था। लेकिन उन्होंने खुद को पूरी तरह कवर किया हुआ था। उनकी साड़ी के साथ तस्वीरें भी इंटरनेट पर जमकर वायरल हुईं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय पिछली बार फिल्म 'लंदन कॉन्फिडेंशियल' में नजर आई थीं। यह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। अब वह बॉलीवुड की एक बड़ी फिल्म में दिखाई देने वाली हैं। वह अयान मुखर्जी की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' नजर आएंगी। खास बात ये है कि इसमें वह विलेन के रोल में हैं। इस फिल्म में मौनी रॉय के साथ रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन जैसे कलाकार लीड रोल में हैं। इस फिल्म के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब