बॉलीवुड

सामने आई मौनी रॉय की शादी की तारीख, इस लोकेशन पर होगी डेस्टिनेशन वेडिंग

मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी में बॉलीवुड और टीवी जगत के कई सितारे शामिल होंगे। इसमें करण जौहर से लेकर एकता कपूर, मनीष मल्होत्रा और आशिका गोराडिया तक कई सितारे शिरकत करेंगे।
2 min read
• •
Updated: 12 Jan 2022, 7:41 PM IST
mouni_roy_sooraj_nambiar.png
MOUNI ROY WITH SURAJ NAMBIAR

बॉलीवुड में हर जगह शादी की खबरें सुनाई दे रही हैं। हर महीने किसी न किसी सेलेब की शादी की तस्वीरें सामने आ रही हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्टर मौनी रॉय की शादी की खबरों ने सुर्खियां बटोरी हैं। टीवी और बॉलीवुड में अपने ग्लैमर का तड़का लगाने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय जल्द ही ‘मिस’ से ‘मिसेज’ बनने जा रही हैं। हालांकि उनकी तरफ से अभी किसी भी तरह की कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है, लेकिन एक रिपोर्ट में उनकी शादी की तारीख और वेडिंग वेन्यू तक की खबर ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है।

बता दें कि खबरों के अनुसार ग्लैमरस एक्ट्रेस मौनी रॉय दुबई में रहने वाले बैंकर सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस 27 जनवरी 2022 को शादी करेंगी। दोनों की शादी का वेन्यू गोवा बताया जा रहा है।

लम्बे समय से एक्ट्रेस का नाम दुबई के बिजनेसमैन सूरज नांबियार के संग जुड़ रहा है। दोनों बीते कुछ साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही खबरें आई थी कि मौनी और सूरज इसी महीने इटली या दुबई में शादी रचा सकते हैं। अब सुनने में आ रहा है कि ये कपल गोवा में शादी करने वाला है।

सूत्रों के अनुसार कोविड के चलते सभी मेहमानों को कोविड टीकाकरण की रिपोर्ट साथ में लानी होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, डब्ल्यू गोवा के नजदीक वागाटोर बीच पर दोनों की शादी की प्लानिंग चल रही है। समुद्री तट के किनारे मौनी रॉय, सूरज के साथ दोपहर के समय शादी के बंधन में बंधेंगी।

27 जनवरी को शादी के ठीक एक दिन बाद कपल डांस पार्टी करने की योजना बना रहा है। 28 जनवरी को एक डांस पार्टी आयोजित की जाएगी जिसके लिए भी सारी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी में बॉलीवुड और टीवी जगत के कई सितारे शामिल होंगे। इसमें करण जौहर से लेकर एकता कपूर, मनीष मल्होत्रा और आशिका गोराडिया तक कई सितारे शिरकत करेंगे।

मौनी रॉय के बॉयफ्रेंड सूरज दुबई में रहने वाले इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं। वह मूल रूप से बेंगलूरू के रहने वाले हैं। मौनी रॉय के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स बात करें तो मौनी जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी। मौनी रॉय टीवी सीरियल नागिन से जबरदस्त सुर्खियां बटोरी थीं। टीआरपी के मामले में ये शो टॉप पर रहा था।

Published on:
Also Read
View All
“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

‘सीता माता फाइटर नहीं थीं’, ‘रामायण’ में साई पल्लवी के किरदार पर भड़के मुकेश खन्ना, मेकर्स को दी चेतावनी