Mr and Mrs Mahi box office collection day 1: 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की केमिस्ट्री बड़े पर्दे पर धूम मचा रही है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। आइए जानते हैं फिल्म ने ओपनिंग डे में कितना कमाया।
Mr and Mrs Mahi box office collection day 1: राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर स्टारर रोमांटिक ड्रामा ने रिलीज के पहले दिन अच्छा कलेक्शन किया है। लोग इस मूवी पर भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं। क्रिटिक्स से भी फिल्म को अच्छे रिव्यू मिले हैं। चलिए आपको बताते हैं कि राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ ने पहले दिन कितना बिजनेस किया है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ ने पहले दिन देशभर में 7 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। इसके साथ ही ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ ने पहले दिन ही राजकुमार राव की फिल्म ‘श्रीकांत’ के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया है। ‘श्रीकांत’ ने ओपनिंग डे पर देशभर में 2.25 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
यह भी पढ़ें: जाह्नवी- राजकुमार की 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का ओपनिंग पर तहलका, पहले दिन तोड़ा फिल्म ‘श्रीकांत’ का रिकॉर्ड
‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ एक फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसमें राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की केमिस्ट्री छा गई है। इस फिल्म की कहानी महेंद्र माही अग्रवाल (राजकुमार राव) के इर्द गिर्द घूमती है, जो क्रिकेटर बनना चाहता है लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद उसका सपना पूरा नहीं हो पाता। महेंद्र के पिता उसे स्पोर्ट्स की दुकान पर बैठा देते हैं। इसके बाद महेंद्र की शादी महिमा अग्रवाल (जान्हवी कपूर) से हो जाती है। महिमा के आते ही महेंद्र की पूरी जिंदगी बदल जाती है और फिर फिल्म की कहानी नया मोड़ लेती है।