बॉलीवुड

NETFLIX पर दिखेगी ‘बाहुबली : बिफोर द बिगनिंग’ पर बनी वेबसीरीज, मृणाल ठाकुर बनेगी शिवगामी

अब नेटफ्लिक्स पर 'बाहुबली' वेबसीरीज के रूप में दिखाई जाएगी। इस शुक्रवार को ‘बाहुबली : बिफोर द बिगनिंग' के कलाकारों के नाम की घोषणा की गई है।
2 min read
Nov 09, 2018
mrunal thakur play shivgami in bahubali webseries on netflix
mrunal thakur play shivgami in bahubali webseries on netflix

देशभर में रिकॅार्ड कायम कर चुकी फिल्म 'बाहुबली' का जल्द ही प्रीक्वल बनने जा रहा है। यानि अब नेटफ्लिक्स पर 'बाहुबली' वेबसीरीज के रूप में दिखाई जाएगी। इस शुक्रवार को ‘बाहुबली : बिफोर द बिगनिंग' के कलाकारों के नाम की घोषणा की गई है।

इस वेब सीरीज में शिवगामी की भूमिका में ‘लव सोनिया' की अभिनेत्री मृणाल ठाकुर दिखाई देंगी जबकि राहुल बोस स्कंददास की भूमिका निभाएंगे। ‘बाहुबली' की दोनों फिल्मों में राम्या कृष्णा ने शिवगामी की भूमिका निभाई थी।

यह पूरी सीरीज आनंद नीलकांतन की किताब पर आधारित होगी। इसमें अतुल कुलकर्णी, वकार शेख, जमील खान, सिद्धार्थ अरोड़ा और अनूप सोनी भी नजर आएंगे। इस सीरीज में रानी शिवगामी और उनके साम्राज्य के नाटकीय उत्कर्ष को दिखाया जाएगा।

गौरतलब है कि नेटफ्लिक्स ने ‘बाहुबली: बिफोर द बिगनिंग' की घोषणा अगस्त में की थी और इसके दो सेशन के प्रसारण को अनुमति दे दी है। सीरीज के पहले सेशन में नौ एपिसोड होंगे और इसमें शिवगामी के विद्रोही और बदला लेने वाली लड़की से बुद्धिमान और अद्वितीय रानी बनने तक के सफर को दिखाया जाएगा।

Updated on:
09 Nov 2018 04:03 pm
Published on:
09 Nov 2018 04:03 pm
Also Read
View All
‘लोग दारु पीकर आए हुए हैं’, मिर्जापुर की स्क्रीनिंग से बीच में ही उठकर आई महिला, थिएटर मैनेजमेंट पर भी लगाया आरोप

अजनार नदी साफ करने वाले 21 साल के ‘बिट्टू तबाही’ पर सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने दिया बयान, बोलीं- पद्म पुरस्कार मिले

भारत छोड़ विदेश में पढ़ाई पूरी करने गए फराह खान के तीनों बच्चे, भावुक होकर बोलीं- मेरे दिल के तीन टुकड़ों जी लो अपनी जिंदगी

ट्विंकल खन्ना ने कबाब- कोरमा से की थी मुगल इतिहास की तुलना! इंटरनेट पर छिड़ी बहस, लोगों ने याद दिलाई पति की ‘केसरी’ फिल्म

मिर्जापुर देखते हुए थिएटर में ही आपस में भिड़े अली फजल और दिव्येंदु के फैंस, मचा भारी हंगांमा