5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

6000 शादी के रिश्ते ठुकराने वाले ‘बाहुबली’ स्टार प्रभास के बारे में जानें ये 7 अनसुनी बातें

एक्टर प्रभास आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Riya Jain

•

Updated: 23 Oct 2018, 9:29 AM IST

birthday special: prabhas reject 6000 proposal know intresting facts

birthday special: prabhas reject 6000 proposal know intresting facts

'बाहुबली' के नाम से मशहूर हुए एक्टर प्रभास आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्रभास का असल नाम प्रभास राजु उप्पालापाटि है। उन्होंने सिनेमाजगत को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। हालांकि उनकी ज्यादातर फिल्में साउथ इंडस्ट्री की हैं। लेकिन एक फिल्म ने उन्हें रातो-रात देश का सुपरस्टार बना दिया। वो फिल्म थी बाहुबली। इस फिल्म के बाद अबतक प्रभास किसी और फिल्म में नजर नहीं आए हैं। अब वह जल्द ही फिल्म 'साहो' में श्रद्धा कपूर के साथ दिखाई देंगे। हम प्रभास की प्रोफेश्नल लाइफ के बारे में तो जानते हैं, पर आइए आज हम आपको उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स के बारे में बताते हैं।

आमिर खान की तरह ही प्रभास को साल में एक ही फिल्म करना पसंद है। उनकी हर मूवी का शूट लगभग 600 दिन चलता है।

पर 600 दिन में फिल्म खत्म करने वाले प्रभास की 1500 करोड़ कमाने वाली फिल्म बाहुबली का शूट 5 साल चला था।

इस फिल्म के दौरान आई बाकी सभी फिल्मों को प्रभास ने ठुकरा दिया था।

'बाहुबली' प्रभास की पहली बॉलीवुड फिल्म है। और अब साहो को मिलाकर वह कुल 19 फिल्मों में काम कर चुके हैं।

क्या आप जानते हैं 'बाहुबली' फिल्म में व्यस्त होने की वजह से प्रभास ने पिछले 5 सालों में तकरीबन 6000 शादी के रिश्ते ठुकराए हैं।

प्रभास आमिर खान के बहुत बड़े फैन हैं। उन्होंने फिल्म3 इडियट्स 20 बार देखी है।

प्रभास को 'बाहुबली' के लिए 25 करोड़ रुपये मिले थे। अब प्रभास एक फिल्म के लिए 30 करोड़ तक चार्ज करते हैं।