बॉलीवुड

सिंघम 3 में हुई एम एस धोनी की एंट्री ! क्रिकेटर को पुलिस की वर्दी में देख गदगद हुए फैंस

महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट की दुनिया का एक बड़ा नाम हैं। इनका बल्ला जब चलता है तब अच्छे अच्छे के पसीने छूट जाते हैं। इन दिनों पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस बीच उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

2 min read
Feb 03, 2023
ms dhoni

लंबे समय से पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फिल्मों में आने की चर्चा चल रही है। फैंस उन्हें खेल के मैदान में देखने के बाद अब उन्हें फिल्मी नगरी में देखना चाहते हैं। ऐसे में अब उनकी वायरल हो रही तस्वीरे ने ये एक्साइटमेंट दोगुना कर दिया है।

महेंद्र सिंह धोनी की एक तस्वीर वायरल हो रही है। वायरल तस्वीर में क्रिकेटर को पुलिस की वर्दी में देखा जा सकता है। धोनी को इस तरह पुलिस की वर्दी में देख फैंस तरह-तरह की उम्मीदें लगा कर बैठ गए हैं। लोगों का कहना है ये उनकी किसी फिल्म का फोटो है।

कई सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि धोनी किसी विज्ञापन के लिए शूट कर रहे हैं, तो कई लोगों का मानना है कि धोनी सिंघम 3 में कैमियो करने वाले हैं। अब फोटो के पीछे की सच्चाई क्या है ये तो किसी को नहीं पता है, लेकिन लोग इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- सिद्धार्थ-कियारा की शादी से पठान का है खास कनेक्शन

धोनी की इस तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स एम एस धोनी के इस नए लुक पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा धोनी इस लुक में दमदार नजर आ रहे हैं।

वहीं, एक अन्य युवक ने कहा कि धोनी जरूर आईपीएल के लिए विज्ञापन कर रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने यह पुलिस की वर्दी पहनी है।

वहीं, एक यूजर ने कहा कि धोनी के सामने निर्देशक रोहित शेट्टी के कॉप भी फीके हैं। एक यूजर ने तो यह तक कह दिया कि धोनी फिल्म 'सिंघम 3' में कैमियो करने के लिए तैयार हैं।

आपको याद हो तो धोनी के जीवन पर एक फिल्म भी बन चुकी है जिसका नाम एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी था। इस फिल्म में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने उनका किरदार निभाया था।

यह भी पढ़ें- पूजा हेगड़े के भाई की शादी में पहुंचे भाईजान

Published on:
03 Feb 2023 11:38 am
Also Read
View All