इसके पहले पूजा हेगड़े ने अपने भाई की शादी की तस्वीरें शेयर की थी। उन्होंने लिखा था, 'मेरे भाई ने अपने प्यार से शादी की। यह सब बहुत ही उतार-चढ़ाव भरा रहा। मुझे खुशी के आंसू भी आए। वहीं, मुझे काफी हंसी भी आई। मेरा भाई अपने जीवन के अगले चरण में कदम रख रहा है। मुझे लगता है कि वह खुश रहेगा। शिवानी शेट्टी आप बहुत ही खूबसूरत दुल्हन लग रही थी। हमारे परिवार में आपका स्वागत है।'