बॉलीवुड

ट्रोल होने पर Mukesh Khanna ने दी सफाई, कहा था- ‘महिलाओं के घर से बाहर निकलने पर होता है MeToo का जन्म’

कुछ समय पहले अभिनेता मुकेश खन्ना ( Mukesh Khanna ) ने महिलाओं को लेकर एक विवादित बयान दिया था। जिसमें उन्होंने यह कहा था कि औरतों के बाहर जाने पर मीटू जैसे मुद्दों का जन्म होता है। साथ ही उन्होंने यह बात भी कही थी कि महिलाएं केवल घर संभालने के लिए बनी है। उनके इस बयान के बाद वह काफी ट्रोल हुए थे। जिसके बाद अब वह इस पर सफाई देते हुए दिखाई दे रहे हैं।
3 min read
• •
Updated: 2 Nov 2020, 5:42 PM IST
Mukesh Khanna Clarified On Speaking Against Women
Mukesh Khanna Clarified On Speaking Against Women

नई दिल्ली। हमेशा से बच्चों के सुपरहीरो रहे शक्तिमान यानी कि अभिनेता मुकेश खन्ना इन दिनों अपने विवादित बयानों के चलते काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। इन दिनों वह एक के बाद एक ऐसी बात बोल रहे हैं। जिसके बाद उन्हें खुद ही माफी मांगनी पड़ रही है। हाल ही में उन्होंने महिलाओं के बाहर जाकर काम करने पर विवादित टिप्पणी कर दी थी। जिसकी वजह मुकेश खन्ना को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। वहीं अब इस पूरे मुद्दे पर अभिनेता ने अपनी सफाई पेश की है।

दरअसल, हाल ही में मुकेश खन्ना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि "उन्हें इस बात पर बेहद ही हैरानी हो रही है कि उनके एक स्टेटमेंट को लोगों ने बड़े ही गलत ढंग से लिया है। उन्हें औरतों के खिलाफ बताया जा रहा है। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा कि वह जितनी इज्जत महिलाओं की करते हैं। शायद ही कोई और करता हो। यह वजह थी कि उन्होंने फिल्मी लक्ष्मी बॉम्ब के नाम पर भी आपत्ति जताई थी। हर रेप कांड पर वह अपनी आवाज़ उठाते हैं। उन्होंने औरतों की सुरक्षा हमेशा से परेशान करती रही है।"

मुकेश खन्ना आगे कहते हैं कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि औरतों को काम नहीं करना चाहिए। वह बस यही बताना चाहते थे कि कैसे मीटू ( #Metoo ) जैसे मुद्दों की शुरूआत होती है। उन्होंने आगे औरतों की तारीफ करते हुए कहा कि महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान और जगह बनाई है। फिर चाहे वो डिफेन्स मिनिस्टर हो, फाइनेंन्स मिनिस्टर हो, विदेश मंत्री हो या स्पेस में हो, हर जगह नारी ने अपना परचम लहराया है। यह सब जानते हुए वह कैसे महिलाओं के खिलाफ हो सकते हैं।"

इस वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा है कि "सत्य क्या है। मुकेश खन्ना नारियों के ख़िलाफ़ है ये गम्भीर आरोप मुझ पर लगाने की काफ़ी लोगों ने हिमाक़त की।मैंने अपना पक्ष रखने और सत्य को सामने लाने के लिए अपने सोशल अकाउंट्स पर पोस्ट्स किए।आप सभी ने मेरा समर्थन किया।उसका तहे दिल से शुक्रिया।यही बात मैंने कैमरे के सामने आकर अपने यू टूब चैनल के एक विडीओ में कही।आपसे शेयर करना चाहता हूँ। आपको बात और अच्छी तरह से समझ में आ जाएगी कि शरारती तत्व जब शरारत पर उतर आते हैं तो किस हद तक जा सकते हैं। ख़ुद देख लीजिए।"

Published on:
Also Read
View All
‘सीता माता फाइटर नहीं थीं’, ‘रामायण’ में साई पल्लवी के किरदार पर भड़के मुकेश खन्ना, मेकर्स को दी चेतावनी

पहले सोमवार को ‘रामायण’ की लंबी छलांग, एक दिन में कमाए 107.50 करोड़ रुपये, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 663 करोड़ के पार

शर्मिला टैगोर ने क्यों अपनाया था इस्लाम? बेटी सबा अली खान ने बताई शादी और धर्म परिवर्तन से जुड़ी असली वजह

“लिवर कैंसर से जंग के बीच प्रदूषण से मुकाबला”, अभिनेत्री नफीसा अली सोढ़ी ने शेयर किया हेल्थ अपडेट, जताई चिंता

दिवाली के बाद मीका सिंह का इमोशनल पोस्ट, अपने करीबी को खोने के बाद नहीं मनाना चाहते थे त्योहार, फिर लिया बड़ा फैसला