नई दिल्ली। गुज़रे जमाने के सुपरस्टार राजेश खन्ना ( Rajesh Khanna ) बेशक आज हमारे बीच नहीं रहे हैं, लेकिन आज भी उनके चाहने वाले उन्हें याद करते हुए नज़र आ रहे हैं। अभिनेता का जब देहांत हुआ तब उनका एक बंगला काफी सुर्खियों में आ गया। बंगले आशीर्वाद को लेकर कई अनसुनी कहानियां भी शुरु हो गई थी। यही नहीं उनके जाने के बाद कई लोग उनके घर पर अपना दावा करते हुए दिखाई दिए। वहीं अब उनका बंगला हॉन्टेड प्लेस में शामिल हो चुका है। जी हां, खबरों की मानें तो अब बंगले को लेकर कई भूतिया कहानियां सुनने को मिल रही हैं।