बॉलीवुड

Munjya Release Date: मलाइका अरोड़ा उर्फ ‘मुन्नी’ की तलाश में निकला नया प्राणी ‘मुंज्या’, CGI दिखाने वाली बनी पहली भारतीय फिल्म

Munjya Release Date: फिल्म 'मुंज्या' का टीजर रिलीज हो गया है। इसमें एक ऐसा नया प्राणी है, जो 'मुन्नी' की तलाश में होता है। आइए इस फिल्म से जुड़ी डिटेल्स जानते हैं।
less than 1 minute read
• •
May 21, 2024
munjya release date
अगले महीने रिलीज होगी फिल्म 'मुंज्या'

Munjya Release Date: आदित्य सरपोतदार के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'मुंज्या' का टीजर रिलीज हो गया है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है। हॉरर-कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म का टीजर काफी दिलचस्प है। इसमें 'मुंज्या' एक ऐसा नया प्राणी होता है, जो इंसानों जैसे ही बातचीत और चल फिर सकता है। यह एक डिजिटल चमत्कार है, जो अपनी हरकतों से डर पैदा करता है।

कब रिलीज होगी 'मुंज्या'?

फिल्म 'मुंज्या' 7 जून, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का ट्रेलर 24 मई को आएगा। 'मुंज्या' में शरवरी वाघ, अभय वर्मा, मोना सिंह और एस सत्यराज अहम भूमिका में हैं।

CGI दिखाने वाली पहली भारतीय फिल्म है 'मुंज्या'

'मुंज्या' CGI को दिखाने वाली पहली भारतीय फिल्म है। CGI का मतलब होता है कंप्यूटर जेनरेटेड इमेजरी। इसका इस्तेमाल फिल्मों, वीडियो गेम और टीवी में 3D ग्राफिक्स के रूप में होता है। फिल्म का टीजर देखकर कहा जा सकता है कि मुंज्या रहम्यमयी मुन्नी की तलाश में निकलता है। टीजर देखकर ही मुंज्या के पीछे के रहस्य जानने की उत्सुकता होने लगती है।

Updated on:
21 May 2024 01:54 pm
Published on:
21 May 2024 01:54 pm
Also Read
View All
‘अब ज्ञानू का विसर्जन बाकी है’, प्रकाश राज ने मुंबई CJP आंदोलन पर दिया बेबाक बयान, बोले- कॉकरोच वापस आ गए

“मेरी वजह से बेचारे को व्यूज मिल जाएं तो अच्छा है”, शहनाज गिल ने ट्रोलर्स- फेक हेडलाइन बनाने वालों को दिया करारा जवाब

फिल्म ‘सूबेदार’ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम, अनिल कपूर बेस्ट एक्टर के लिए हुए नॉमिनेट, अभिनेता ने किया पोस्ट

Drishyam 3 Twitter Reaction: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ देख किसी ने कहा- सुपरहिट तो कोई बोला- पहले से ज्यादा शानदार, पढ़ें पब्लिक रिव्यू

Drishyam 3 Review: सस्पेंस में पिछली ‘दृश्यम’ की भी बाप निकली ‘दृश्यम 3’, बस थोड़ी लंबी खिंच गई फिल्म