बॉलीवुड

Abhijit Majumdar Death: 54 साल के अभिजीत मजूमदार का निधन, 700 से ज्यादा दिए थे इंडस्ट्री को गाने

Abhijit Majumdar Death: फेमस म्यूजिक कंपोजर अभिजीत मजूमदार ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे।

2 min read
Jan 25, 2026
अभिजीत मजूमदार

Abhijit Majumdar Death: मनोरंजन इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर आ रही है। फेमस म्यूजिक कंपोजर अभिजीत मजूमदार का निधन हो गया है। उन्होंने 54 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। अभिजीत पिछले कुछ समय से वह बेहद बीमार चल रहे थे। उन्हें AIIMS में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हो रहा था और फिर उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। जैसे ही यह खबर आई सोशल मीडिया पर तहलका मच गया। फैंस उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

अभिजीत मजूमदार थे काफी समय से बीमार (Abhijit Majumdar Death Reason)

अभिजीत मजूमदार ओडिशा फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम थे। वह अक्टूबर से बीमार थे और शुरुआत में उन्हें कटक के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन हालत बिगड़ने के बाद उन्हें भुवनेश्वर के एम्स अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था। स्थिति इतनी नाजुक थी कि उन्हें काफी समय तक वेंटिलेटर और आईसीयू (ICU) में भी रखा गया था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था और रविवार की सुबह अचानक उनकी तबीयत फिर से बिगड़ गई और डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

नवीन पटनायक ने जताया गहरा दुख (Abhijit Majumdar Passed Away)

अभिजीत मजूमदार के निधन पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गहरा शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, "जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर और गीतकार अभिजीत मजूमदार के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। ओडिया संगीत जगत में उनके ऐतिहासिक योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं उनके शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।"

अभिजीत मजूमदार ने गाए 700 से ज्यादा गाने (Abhijit Majumdar Song)

मशहूर उड़िया संगीतकार अभिजीत मजूमदार ने फिल्मों, एल्बम और रीजनल म्यूजिक के लिए 700 से ज्यादा गानों का म्यूजिक तैयार किया था। अभिजीत के दुनिया को अलविदा कहने के बाद उनके परिवार में अब उनकी पत्नी रंजीता मजूमदार और एक बेटा है। इस नुकसान से उड़िया फिल्म और संगीत जगत बहुत दुखी है। उनकी लंबी बीमारी के दौरान इंडस्ट्री के सदस्यों ने उनका साथ दिया था और उनके लिए दुआएं की। उनके निधन से न सिर्फ एक टैलेंटेड कंपोजर के परिवार का नुकसान हुआ है, बल्कि रीजनल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में उभरते कलाकारों के लिए एक मेंटर और प्रेरणा का भी नुकसान हुआ है।

Also Read
View All

अगली खबर