बॉलीवुड

अनिल कपूर ने किया खुलासा: इस अभिनेता के बिना संभव नहीं थी जीवन में सपफलता

जी सिने अवार्ड में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिलने पर बधाई
2 min read
• •
Updated: 21 Dec 2017, 6:24 PM IST
Anil Kapoor
Anil Kapoor

बॉलीवुड अभिनेताओं में से अनिल कपूर एक ऐसा नाम है जिनका जलवा अभी भी बरकरार है। अनिल कपूर ने अपनी लंबी बॉलीवुड पारी में अब तक कई बेहतरीन किरदारों को पर्दे पर उतारा है। वहीं आज के कई सितारों के लिए अनिल कपूरा उनके आदर्श हैं और उनकी कॉपी करने की कोशिश करते हैं। अनिल कपूर की जगह इंडस्ट्री में कोई नहीं ले सकता।

अभिनेता अनिल कपूर ने अपने जीवन और करियर में मिली सफलता का श्रेय दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर को दिया है। अनुपम ने ट्विटर पर मंगलवार को जी सिने अवार्ड में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिलने पर बधाई दी। बता दें कि साल के बड़े अवॉर्डस में से एक जी सिने अवॉर्ड 2017 का समापन हो गया। इस अवॉर्ड शो में बॉलीवुड के तमाम बड़े स्टार्स नजर आए। इनमें अनिल कपूर भी शामिल थे। इस उम्र में भी अनिल कपूर का जलनवा बरकरार है। अनिल कपूर को फिल्म मुबारका के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवार्ड मिला।

अनुपम ने ट्वीट किया, ‘डियर अनिल कपूर! आपका हर साल ऐसे ही अच्छा रहे। आप कड़ी मेहनत और पूरे उत्साह से अपना प्रदर्शन करते हैं, जो दुर्लभ है।’

इसके बाद अनिल ने कहा, ‘मेरा जीवन और करियर आपके दोस्ती और हमेशा दिए गए समर्थन के बिना कुछ भी नहीं है। एक दोस्त के रूप में विश्वास करने के लिए मैं आपका बेहद आभारी हूं।’ दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। ‘हम आपके दिल में रहते हैं’, ‘हमारा दिल आपके पास है’, ‘1942 : ए लव स्टोरी’, ‘लाडला’ और ‘राम लखन’ इनमें मुख्य हैं। फिलहाल अनिल फिल्म ‘फन्ने खां’ में ऐश्वर्या राय बच्चन और राजकुमार राव के साथ व्यस्त हैं।
बता दें कि अनिल कपूर ने उमेश मेहरा की फ़िल्म 'हमारे तुम्हारे' के साथ एक सहायक अभिनेता की भूमिका में अपने बॉलीवुड के सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद अनिल कपूर को 'हम पाँच' और 'शक्ति'के रूप में कुछ मामूली भूमिकाओं की। इसके बाद अनिल कपूर को 1983 में 'वो सात दिन' में लीड रोल मिला। इस फिल्म में अनिल कपूरने उत्कृष्ट एवं स्वाभाविक प्रदर्शन किया। अनिल कपूर ने टॉलीवुड में भी अपनी किस्मत आजमाने की कोशिश की। अनिल कपूर ने तेलुगू फ़िल्म 'वम्सावृक्षं' और मणिरत्नम की पहली कन्नड़ फ़िल्म 'पल्लवी अनुपल्लवी'में काम किया है।

Published on:
Also Read
View All
जो मर्द है वो बेटा ही पैदा करेगा- जब नसीरूद्दीन शाह के दिमाग में बैठी थी यह बात, बेटी हुई तो बड़े नाखुश थे

‘सीरियल किसर’ की इमेज के लिए इमरान हाशमी ने डायरेक्टर को ठहराया जिम्मेदार, बोले- ’20 साल से भुगत रहा हूं नतीजे’

900 करोड़ रुपये कमा चुकी ‘रामायण’ के लिए खतरे की घंटी? 20 नवंबर को रिलीज होगी हॉलीवुड फिल्म, होगी कांटे की टक्कर!

करीना कपूर के समर्थन में उतरा हिंदू संगठन, कुरान की आयत वाले पेंडेंट पर विवाद के बीच कहा- माफी मांगने की जरूरत नहीं

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह का मंगेतर समरीन कौर संग कितना है उम्र का फासला? दोनों की सगाई ने बटोरी सुर्खियां