पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं लेकिन माहिरा का नाम कई कंट्रोवर्सी से भी जुडा है। तीखे नैन नक्श से माहिरा सबको अपना दीवाना बना देती हैं। माहिरा खान एक वीजे भी रह चुकी हैं और पाकिस्तानी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। माहिरा का पूरा नाम माहिरा हाफिज खान है। माहिरा का जन्म कराची में 21 दिसंबर 1984 कराची में हुआ था। माहिरा ने अपनी शुरूआती पढाई फाउंडेशन पब्लिक स्कूल से की थी। इसके बाद वे आगे की पढाई के लिए विदेश चली गईं थीं। माहिरा ने अपनी डिग्री की पढाई दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यायल से की लेकिन वे अपनी डिग्री की पढाई पूरी नहीं कर पाई। कम लोग जानते हैं कि माहिरा जब 16 साल की थी तो उन्होंने वीजे का काम शुरू किया था। माहिरा ने बतौर वीजे मोस्ट वांटेड और वीकेंड्स विद माहिरा जैसे शो में काम किया। माहिरा ने बॉलीवुड में फिल्म रईस से डेब्यू किया। माहिरा को पहली ही फिल्म में बॉलीवुड के किंग खान के साथ लीड रोल करने को मिला। लेकिन इस फिल्म को लेकर माहिरा विवादों में आ गई। जम्मू कश्मीर के उडी सेक्टर में सेना के कैंप पर हुए आतंकी हमले के बाद कई संगठनों ने पाकिस्तानी कलाकारों का विरोध किया। माहिरा के कारण संगठनों ने फिल्म का भी विरोध किया। साथ ही शाहरूख और करण जौहर को भी विरोध का सामना करना पडा। हांलांकि निर्देशक राहुल ढोलकिया ने माहिरा का बचाव करते हुए कहा था कि हम सब गलत थे, माहिरा कलाकार थीं, आतंकी नहीं।