
Nafisa Ali Sodhi On Ovarian cancer: बॉलीवुड की जानी-मानी और दिग्गज अभिनेत्री नफीसा अली सोढ़ी (Nafisa Ali Sodhi) अपनी बेहतरीन अदाकारी के साथ-साथ अपनी बेबाकी और असाधारण हिम्मत के लिए जानी जाती हैं। पिछले कुछ सालों से वह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का डटकर सामना कर रही हैं। एक बार फि अभिनेत्री ने अपनी मजबूत का परिचय दिया है। दिवाली के ठीक बाद राजधानी दिल्ली में बढ़े खतरनाक प्रदूषण (AQI) के बीच उन्होंने न सिर्फ अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखा, बल्कि खराब हवा के बावजूद अपने रूटीन को जारी रखते हुए एक्सरसाइज की। सोशल मीडिया पर उनका यह अंदाज और पॉजिटिविटी हर किसी को प्रेरित कर रही है। साथ ही उन्होंने इसपर चिंता भी जताई है।
नफीसा अली सोढ़ी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पार्क से अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ अपना ताजा हेल्थ अपडेट शेयर किया है। लिवर कैंसर से जूझ रही अभिनेत्री ने बताया कि खराब एयर क्वालिटी और अत्यधिक प्रदूषण के बावजूद वह अपने एक्सरसाइज रूटीन से समझौता नहीं कर रही हैं। उन्होंने बताया कि टारगेटेड कीमोथेरेपी (Targeted Chemotherapy) के दो राउंड पूरे हो चुके हैं और अब वह यह देखने के लिए अपने आगामी MRI स्कैन का इंतजार कर रही हैं कि इस इलाज का उनके लिवर कैंसर पर कैसा असर हुआ है।
नफीसा ने अपने पोस्ट में लिखा, "अपनी वॉक के बाद अपने पार्क में। कल दिवाली थी... दिल्ली में पॉल्यूशन और AQI ज्यादा होने की वजह से मैंने मास्क पहना हुआ था... लेकिन मुझे एक्सरसाइज करते रहना है। मेरा MRI कल होगा ताकि यह देखा जा सके कि टारगेटेड कीमोथेरेपी के 2 राउंड के बाद मेरे लिवर कैंसर का क्या हाल है!!!" इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि उनके इलाज का अगला चरण 13 नवंबर, 2026 को तय किया गया है। गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियों के बावजूद उनका यह अनुशासित और साहसी रवैया वाकई सराहनीय है।
नफीसा अली ने अपनी इस मुश्किल यात्रा के बीच नफीसा ने यह भी बताया कि कुछ समय पहले पर्थ (Perth) में अपनी मां और भाई के साथ समय बिताने से उन्हें मानसिक रूप से काफी साहस मिला है। परिवार के साथ बिताए गए उन पलों ने उन्हें इस कठिन लड़ाई को और अधिक सकारात्मकता के साथ लड़ने की नई ऊर्जा दी है।
बता दें, नफीसा अली सोढ़ी इससे पहले स्टेज 4 पेरिटोनियल और ओवेरियन कैंसर (Peritoneal and Ovarian Cancer) जैसी जानलेवा बीमारी का सामना कर चुकी हैं। उन्हें नवंबर 2018 में गलत डायग्नोसिस के बाद स्टेज 3 कैंसर का पता चला था। हालांकि शुरुआती इलाज के बाद उनकी सेहत में सुधार हुआ था, लेकिन बीमारी के दोबारा उभरने के बाद यह स्टेज 4 तक पहुंच गई। इन तमाम शारीरिक कष्टों और उतार-चढ़ाव के बावजूद, दिल्ली की जहरीली हवा और कैंसर जैसी बीमारी के आगे न झुकते हुए नफीसा जिस प्रकार डटकर मुकाबला कर रही हैं, वह महिला सशक्तिकरण और जीवटता की एक अनूठी मिसाल पेश करता है।