बॉलीवुड

Bhare Bazaar Song: अर्जुन और परिणीति की जबरदस्त केमिस्ट्री, सुन खुद को डांस करने से रोक नहीं पाएंगे

विपुल अमृतलाल शाह के निर्देशन में बन रही फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' एक रोमांटिक और ड्रामा मूवी है।
2 min read
Sep 18, 2018
Bhare Bazaar
Bhare Bazaar

अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' का नया गाना 'भरे बाजार...' रिलीज हो गया है। इससे पहले इसका टीजर जारी किया गया है। इसे अर्जुन ने एक दिन पहले ही अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर कर गाने के रिलीज होने की जानकारी दी थी। इस पूरे गाने में दोनों स्टार्स के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। ये बेहद खूबसूरत गीत है। हाल ही में फिल्म का पहला गाना 'तेरे लिए...' रिलीज हुआ। ये रोमांटिक सॉन्ग था इसमें अर्जुन, परिणीति को बाइक पर घूमते नजर आए थे।

दिल को छू लेने वाले है गाने के बोल

फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' इस नए गाने 'भरे बाजार...' के बोल दिल को छू लेने वाले हैं। इसका म्युजिक सुन झूमने पर मजबूर हो जाएंगे। इस गाने को विशाल ददलानी और पायल देव ने अपनी खूबसूरत आवाज से सजाया है। साथ ही इसमें बादशाह ने रैपिंग की है। इसका म्युजिक रिची रिच और बादशाह ने दिया है। अगर बात करें इसके वीडियो की तो इसमें अर्जुन और परिणीति के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। गाने के शुरुआत में परिणीति, अर्जुन से नाराज दिख रही हैं लेकिन बादशाह की एंट्री के बाद वह भी झूमते हुए नजर आ रही हैं।

ऐसी है फिल्म की कहानी

विपुल अमृतलाल शाह के निर्देशन में बन रही फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' एक रोमांटिक और ड्रामा मूवी है। इसकी कहानी लव स्टोरी बेस्ड है। इसमें रोमांस के साथ-साथ कॉमेडी का भी डोज मिलेगा। साथ ही इस मूवी में लड़कियों की स्वंतत्रता का भी जिक्र दिखने को मिलेगा। फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'नमस्ते लंदन' का सीक्वल है। इसके इस सीक्वेल में अर्जुन कपूर 'परम' और परिणीति चोपड़ा 'जसमीत' का मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। यह फिल्म 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Published on:
18 Sept 2018 02:00 pm
Also Read
View All
‘मुझे लगा मैं मरने वाली हूं’, कैंसर की खबर ने तोड़ दिया था मनीषा कोइराला को, बोलीं- ‘वो रात ‘सबसे अकेली और लंबी थी’

Batwara 1947 First Review: जज्बातों से भरी सनी देओल-प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बंटवारा’, पहला रिव्यू आया सामने

परवीन बाबी के लिए पिता कबीर बेदी के मां को छोड़ने पर पूजा बेदी ने की बात, बोलीं- दो लोगों ने तीसरे शख्स को अपने रिश्ते में आने दिया

राहुल गांधी को ‘डंबल’ बुलाने के बाद पलटीं कंगना रनौत, इंस्टाग्राम से हटा दीं तस्वीरें, ‘इटैलियन मां’ कमेंट पर भी विवाद

“मुंह में हड्डी दबाए बैठे हैं सेलिब्रिटीज”, नसीरुद्दीन शाह के बयान पर कंगना का पलटवार, झारखंड आंदोलन पर दिया बयान