बॉलीवुड

CAA-NRC का विरोध कर रहे लोगों के समर्थन में उतरीं एक्‍ट्रेस नंदिता दास, कहा- हर जगह अब शाहीन बाग बन रहे हैं

CAA के विरोध उतरीं एक्‍ट्रेस नागिरकता कानून पर आया नंदिता दास का बयान

2 min read
Jan 24, 2020
कन्हैया कुमार की जीत की दुआ मांगने वाली एक्ट्रेस का बयान- अम्बेडकर ने कहा था- 'भक्ति' से तानाशाही आती है'

नई दिल्‍ली। देश में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) पारीत होने से पहले इस कानून का पूरे देश में विरोध हो रही है। लोग इस कानून को संविधान की हत्या बता रहे हैं। वहीं इस कानून को लेकर दिल्ली के शाहीन बाग में हजारों की संख्या में लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसे लेकर बॉलीवुड सितारे (Bollywood on CAA) भी अलग-अलग राय रख रहे हैं. कुछ इसका विरोध कर रहे हैं तो कुछ इसके पक्ष में बयान दे रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्‍ट्रेस नंदिता दास (Nandita Das) ने भी इस कानून के लेकर अपनी राय रखी है।

दरअसल, नंदिता दास (Bollywood Actress Nandita Das) हाल ही में जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में पहुंचीं थीं। यहां इन्होंने नागरिकता कानून और शाहीन बाग पर बयान दिया। नंदिता ने कहा कि यह ऐसा कानून है जिसके जरिये आपसे भारतीय होने का सबूत मांगा जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि, हर जगह अब शाहीन बाग बन रहे हैं, क्‍योंकि इतने सारे लोग अब सड़क पर आ रहे हैं। हर एक नागरिक एक इंसान के हिसाब से हम सबको इसके खिलाफ बोलना चाहिये। इस देश की जो वैल्‍यू हैं, बुनियाद है, उसे संभालकर रखना चाहिये।

नंदिता ने बताया कि जो लोग यहां 4 पीढि़यों से रहते आ रहे हैं, आप उन्‍हें कह रहे हैं कि यह देश आपका नहीं है। यह बहुत परेशान करने वाली बात है। मैं मानती हूं कि हर किसी को इस मामले में बोलना चाहिये। असल में, लोग इस पर बोल भी रहे हैं और सहज रूप से हर जगह विरोध भी जता रहे हैं। सीएए और एनआरसी बिखराव वाला कानून है। देश में ऐसा पहली बार हो रहा है कि लोगों को धर्म के नाम पर बांटा जा रहा है।बता दें इससे पहले भी कई बॉलीवुड हस्तियों ने इस कानून को लेकर आपत्ति जताई है।

Published on:
24 Jan 2020 08:14 am
Also Read
View All