बॉलीवुड

नरगिस के लिए सुनील दत्त कूद गए थे धधकती हुई आग में, अस्पताल में ही कह डाली थी दिल की बात

अभिनेता सुनील दत्त ( Sunil Dutt ) और नरगिस ( Nargis ) की लव स्टोरी आज भी बॉलीवुड की सबसे फेवरेट स्टोरीज में से एक हैं। सुनील नरगिस से इतना प्यार करते थे कि वह उनके लिए आग में भी कूद गए थे। उन्होंने अस्पताल में ही अपने दिल की बात कही थी।
3 min read
• •
Updated: 10 Nov 2020, 1:22 PM IST
Nargis And Sunil Dutt Love Story Unknown Facts
Nargis And Sunil Dutt Love Story Unknown Facts

नई दिल्ली। आज के समय में भी हिंदी सिनेमा की मशहूर लव स्टोरीज लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध है। आज भी गुज़रे जमाने की अभिनेताओं-अभिनेत्रियों की प्रेम कहानी और उनके पीछे छुपी कई दिलचस्प बातों को जनाने के इच्छुक भी होते हैं। बॉलीवुड के सुपरस्टार सुनील दत्त ( Sunil Dutt ) और नरगिस ( Nargis ) की प्रेम कहानी भी उन्हीं में से एक हैं। उनकी रियल लाइफ में घटी एक घटना का जिक्र आज भी किया जाता है। चलिए आपको बता दें सुनली की और नरगिस के बारें।

नरगिस को बचाने के लिए कूद गए थे आग में

बताया जाता है कि सुनील दत्त एक बार नरगिस को बचाने के लिए आग में कूद गए थे। जी हां, यह घटना फिल्म 'मदर इंडिया' ( Mother India ) के दौरान घटी थी। शूटिंग के दौरान सेट पर भीषण आग लग गई थी और नरगिस में उसमें फंसी हुई थीं। सेट पर खड़े सभी क्रू मेंबर आग में जाने से काफी घबरा रहे थे। यह देखते हुए सुनील दत्त अपनी जान की परवाह ना करते हुए फट से धधकती हुई आग में कूद गए। वह सही सलामत नरगिस को आग से बचाकर लेकर आए।

राजकपूर संग थी रिलेशनशिप में

खबरों की मानें तो कहा जाता है कि सुनील नरगिस को तो सही सलामत बाहर ले आए, लेकिन इस दौरान वह खुद आग में बुरी तरह से झलस गए थे। जिसकी वजह से वह काफी समय से बेड रेस्ट थे। इसी के सुनील के दिल में नरगिस के लिए प्यार भी जगना शुरू हो गया। वहीं सुनील की बहादुरी देख नरगिस भी उनसे काफी प्रभावित हो गई और उन्हें चाहने लगीं। कहा जाता है कि सुनील दत्त से पहले नरगिस राजकपूर को अपना दिल बैठीं थीं। वह उनसे काफी चाहने लगी थीं। वहीं जब राजकूपर ( Rajkapoor ) संग उनका ब्रेकअप हो गया था। तब वह कुछ खोई-खोई सी रहती थीं। लेकिन सुनील से मिलने के बाद वह एक बार फिर से अपनी जिंदगी जीने लगी थी।

अस्पताल में किया प्रपोज

सुनील दत्त ने बड़े ही फिल्मी स्टाइल में नरगिस को अपनी दिल की बात कही थी। खबरों की मानें तो अस्पताल में ही सुनील दत्त ने नरगिस को अपनी दिल की बात कही थी। यह सुनते ही नरगिस भी उन्हें ना नहीं कह पाईं और उनसे तुरंत शादी करने का फैसला भी लिया। दोनों 11 मार्च 1958 को सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध गए थे। नम्रता दत्त ( Namrita Dutt ), प्रिय दत्त ( Priya Dutt ) और अभिनेता संजय दत्त ( Sanjay Dutt ) उनके बच्चे हैं।

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब