बॉलीवुड

नसीरुद्दीन शाह बोले- दिलीप कुमार एक महान कलाकार, लेकिन सिनेमा के लिए कुछ नहीं किया

वेटरन एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार को लेकर एक लेख लिखा है। इसमें वह कहते हैं कि दिलीप कुमार देश के सर्वश्रेष्ठ अभिनेताओं में शुमार थे, लेकिन उन्होंने हिन्दी सिनेमा और नए कलाकार सीख सकें, ऐसा कुछ नहीं किया।
2 min read
• •
Updated: 13 Jul 2021, 4:35 PM IST
naseeruddin_shah.png

मुंबई। पिछले दिनों बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का निधन हो गया था। 98 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले अभिनेता ने कई फिल्मों में अपनी अभिनय प्रतिभा की छाप छोड़ी। उन्होंने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं। फैंस दिलीप कुमार को उनकी अदाकारी और फिल्मों के लिए मिसाल मानते हैं। इसी बीच वेटरन एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने अपने एक लेख में लिखा है कि उन्होंने हिन्दी सिनेमा और नई कलाकारों कुछ सीखें, ऐसा कुछ नहीं किया।

नए कलाकारों को आगे बढ़ाने में नहीं दिया खास योगदान
नसीरुद्दीन शाह ने इंडियन एक्सप्रेस के लिए लिखे अपने लेख में दिलीप कुमार को एक बेहतरीन कलाकार बताया है। साथ ही लिखा है कि दिलीप कुमार ने एक बड़े कलाकार होने के बावजूद हिन्दी सिनेमा को बढ़ाने या नए एक्टर्स को आगे बढ़ाने में कोई खास योगदान नहीं दिया। वे लिखते हैं कि दिलीप कुमार नाटकीयता, तीखी आवाज और लगातार हाथ हिलाना जैसे अभिनय के मानदंडों का पालन नहीं करते थे। उनकी स्टाइल को बाद के एक्टर्स ने अपनाने की कोशिश तो की, लेकिन वह बेहद नकल जैसा दिखता था।

'एक्टिंग के अलावा कुछ नहीं किया'
नसीरुद्दीन शाह ने अपने लेख में आगे लिखा,'जिस जगह पर वह थे, उन्होंने अभिनय के अलावा कुछ नहीं किया और वह अपने दिल के करीब सामाजिक कामों में ज्यादा शामिल हुआ करते थे।'

'एक्टर्स के लिए जरूरी सबक नहीं छोड़ा'
नसीरुद्दीन ने लिखा है कि दिलीप कुमार ने अपने करियर में एक ही फिल्म का निर्माण किया। उन्होंने एक भी फिल्म निर्देशित नहीं की। वे लिखते हैं,'उन्होंने कभी भी अपने अनुभव का फायदा आगे नहीं बढ़ाया, उन्होंने किसी को नहीं निखारा और 1970 के दौरान की शुरूआती फिल्मों को छोड़ दें तो उन्होंने आगे आने वाले ऐक्टर्स के लिए कोई खास ऐसा जरूरी सबक नहीं छोड़ा।' हालांकि नसीर ये जरूर लिखते हैं कि वे देश के श्रेष्ठ कलाकारों में से एक थे। फिल्म में उनकी उपस्थिति ही मूवी को बेहतरीन बना देती थी, लेकिन इतने लोकप्रिय होने के बावजूद उन्होंने कुछ खास नहीं किया।

Published on:
Also Read
View All
सपना चौधरी ने तलाक कंफर्म करते ही लिया बड़ा फैसला! हटाया पति के नाम का टैटू, वीडियो हुआ वायरल

‘मुझे अपना मुंडन नहीं करवाना’, करण जौहर ने रवीना, शिल्पा और रेखा को लेकर किया सवाल, अक्षय कुमार ने दिया हैरानी भरा जवाब

Ye Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9: बॉक्स ऑफिस पर दो सगे भाइयों के बीच टक्कर, जानें आयुष्मान-अपारशक्ति की पिछली तीन फिल्मों का रिकॉर्ड

‘बैटमैन’ के साथ वायरल हो रहा 1999 का रोमांटिक गाना, अनू मलिक बोले- ‘अच्छा गाना कभी बूढ़ा नहीं होता’

‘खामोशी बहुत कुछ कहती है, संवादों से ज्यादा भावनाओं से जुड़ती हूं’, ‘ईठा’ पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने साझा किए अनुभव