बॉलीवुड

आने वाले समय में बंद हो जाएंगे सिनेमाघर, बन जाएंगे उनके MUSEUM: नसीरुद्दीन शाह

अभिनेता नसीरुद्दीन शाह न सिर्फ एक्टिंग बल्कि अपने दमदार बयानों को लेकर भी जाने जाते हैं। नसीरुद्दीन हमेशा से सोशल मीडिया पर अपनी राय रखते आए हैं।

2 min read
Jul 18, 2018
naseeruddin shah talk about future of cinema

बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता नसीरुद्दीन शाह न सिर्फ एक्टिंग बल्कि अपने दमदार बयानों को लेकर भी जाने जाते हैं। नसीरुद्दीन हमेशा से सोशल मीडिया पर अपनी राय रखते आए हैं। नसीरुद्दीन सिनेमाजगत से काफी पुराने समय से जुड़े हुए हैं। ऐसे में लोगों का सिनेमा की तरफ कम रुझान देख हाल में उन्होंने एक बड़ा बयान दिया था।

एक इंटरव्यू में नसीरुद्दीन से ये स्पष्ट रूप से कह दिया था की आज से 50 वर्षों के बाद सिनेमाघरों का अस्तित्व ही समाप्त हो जायेगा और सभी अपने-अपने कम्प्यूटर, मोबाइल या टीवी पर ही फिल्मों को देख लेंगे।

नसीरुद्दीन ने कहा कि,' जिस प्रकार तकनीक आगे बढ़ती जाएगी, लोग अपने माध्यम से ही उनका मनोरंजन कर लेंगे। लोग सिनेमाघरों को एक संग्रहालय के तौर पर देखने जायेंगे और यह सोच कर अचंभित होंगे कि यहां एक साथ कितने लोग बैठकर फिल्में देखते थे और पॉपकॉर्न खाते थे। उस समय लोग यह सोचकर हैरान भी होंगे कि कैसे सिनेमा देखने के लिए हजारों लोग इकट्ठा हो जाते थे और साथ बैठकर फिल्म देखते थे।'

उन्होंने कहा कि, 'फिल्में देखने का आनंद सभी के साथ बैठकर देखने में आता है। जबकि आजकल लोग सिनेमा अकेले ही देख लेते हैं। जिस प्रकार तकनीक आगे बढ़ रही है, वह समय दूर नहीं होगा, जब बच्चे का जन्म सिर्फ पर फोन लगाकर ही हो जाएगा, हालांकि उनके अंदाज में यह मजाक था।'

ये भी पढ़ें

एक्टिंग का चलता फिरता स्कूल है नसीरुद्दीन शाह! जान लें यह अनजानी बातें! हैरान रह जाएंगे आप
Published on:
18 Jul 2018 04:35 pm
Also Read
View All