बॉलीवुड

48 घंटे बाद नताशा ने किया पोस्ट, हार्दिक पांड्या से तलाक की खबरों के बीच लिखा- शांति के पल…

Hardik Pandya Natasa Stankovic Divorce: टी20 वर्ल्ड कप जीतने के 48 घंटे बाद नताशा ने एक और पोस्ट किया है। जिसे पढ़कर हार्दिक पांड्या के फैंस हैरान हो रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 2 Jul 2024, 2:33 PM IST
नताशा ने हार्दिक पांड्या से तलाक की खबरों के बीच किया पोस्ट
नताशा ने हार्दिक पांड्या से तलाक की खबरों के बीच किया पोस्ट

Hardik Pandya Natasa Stankovic Divorce: टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा स्टेनकोविक को लेकर बड़ी खबर आ रही है। उनका इंस्टाग्राम पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। खबर है कि कपल के रिश्ते में दरार आ गई है। ऐसा हम नहीं नताशा के पोस्ट से साफ नजर आ रहा है। पति हार्दिक पांड्या ने भारत को टी20 वर्ल्ड जिताने में अहम भूमिका रही थी। फिर भी नताशा ने एक शब्द नहीं कहा। अनुष्का शर्मा से लेकर रोहित शर्मा की पत्नी रितिका ने भी पति की तारीफ की। हार्दिक के फैंस को नताशा के पोस्ट का इंतजार था जो केवल इंतजार रह गया। नताशा का ऐसा करना तलाक की खबरों को तूल देना था। अब वर्ल्ड कप के 2 दिन बाद नताशा ने जो पोस्ट शेयर किया है वह सोशल मीडिया पर छा गया है।

नताशा ने हार्दिक से तलाक की खबरों के बीच किया पोस्ट (Hardik Pandya Natasa Stankovic Divorce)

नताशा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर बेटे अगस्त्य के साथ फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। नताशा ने तलाक की खबरों के बीच बेटे का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उनका बेटा टीवी देख रहा है और उन्होंने उस वीडियो में एक सफेद इमोजी का साइन बनाया है। अगर देखा जाए तो वह टीम इंडिया की जीत के बाद से ही यह स्पेशल इमोजी हर पोस्ट में दे रही हैं। सफेद इमोजी का मतलब शांति, पवित्रता और गहरे प्यार का सिंबल माना जाता है। अब फैंस उनके इन पोस्ट में इमोजी का मतलब नहीं समझ पा रहे हैं। क्योंकि पति के अच्छे परफॉर्मेंस के बाद भी वह चुप थीं और अब ये इमोजी साइन देना आखिर एक्ट्रेस कहना क्या चाहती हैं।

नताशा हार्दिक की शादी 2020 में हुई थी। शादी से पहले ही नताशा प्रेग्नेंट हो गई थी। जिस वजह से कपल ने जल्दबाजी में ये फैसला किया था। अब करीब 4 साल बाद दोनों के रिश्ते में अनबन की खबरें हैं जो दिन पर दिन गहरी होती जा रही हैं। फैंस का मानना है कि कपल जल्द अपने तलाक की अनाउंसमेंट भी कर देगा।

Updated on:
2 Jul 2024, 2:33 PM IST
Published on:
Also Read
View All
सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन

Ramayana vs Godzilla Minus Zero: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ अमेरिका में मिली कड़ी टक्कर, जापानी फिल्म ने की रिकॉर्डतोड़ शुरुआत

क्या 10 साल बाद एक्टिंग छोड़ देंगे रणबीर कपूर? ‘रामायण’ एक्टर के बयान ने बढ़ाई फैंस की चिंता

‘मेरे चेहरे पर लगाया गया रणबीर कपूर का चेहरा’, अभय अरोड़ा का खुलासा, बोले- एक्टर ने अकेले नहीं निभाया भगवान परशुराम का किरदार