बॉलीवुड

हार्दिक से तलाक के महीनों बाद नताशा ने मांगा सच्चा प्यार! पोस्ट में लिखा- आपने मुझे बहुत…

Natasa Hardik Pandya Divorce: हार्दिक से अलग होने के बाद अब नताशा को एक सच्चा हमसफर चाहिए। उन्होंने पोस्ट में प्यार को लेकर काफी कुछ लिखा है।
2 min read
• •
Updated: 1 Jan 2025, 1:01 PM IST
Natasa Hardik Pandya Divorce
Natasa Hardik Pandya Divorce

Natasa Instagram: हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक को अलग हुए लगभग 6 महीने हो गए हैं। ऐसे में अब नताशा का नया पोस्ट सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर खलबली मचा रहा है। उनको अब तलाक के बाद अपनी जिंदगी में प्यार और शांति चाहिए। फैंस इस पोस्ट से कयास लगा रहे हैं कि हार्दिक पांड्या के बाद नताशा की जिंदगी में जो कमी थी वो अब किसी खास इंसान के आने के बाद पूरी हो गई है। नताशा ने साल 2025 को लेकर भी अपनी इच्छाएं जताई हैं। साथ ही उन्होंने कई फोटो भी शेयर की हैं। जिसपर फैंस भर-भरकर कमेंट कर रहे हैं।

नताशा का नया पोस्ट आया सामने (Natasa Hardik Pandya Divorce)

नताशा अक्सर अपने दिल और दिमाग का हाल अपने फैंस को अपने पोस्ट के जरिए बताती रहती हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। 2024 में नताशा और हार्दिक के रिश्ते का अंत हुआ। शायद यही वजह है कि उन्होंने 2025 में अपने लिए भगवान से काफी कुछ मांगा है। नताशा ने अपने और अपने बेटे की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “2024 मुझे आप बहुत पसंद आए। आपने मुझे बहुत कुछ सिखाया और इसके लिए मैं आपकी आभारी हूं। मैं प्रार्थना करती हूं कि 2025 शांति, आनंद और प्रेम लेकर आए।” नताशा के इसी पोस्ट के बाद फैंस का मानना है कि नताशा भगवान से सच्चे दिल से सच्चा प्यार मांग रही हैं या शायद हो सकता है कि उनको शांति और प्यार दोनों मिल गए हों।

नताशा और हार्दिक के तलाक को हो चुके हैं 6 महीने (Natasa Hardik Pandya Divorce)

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, “नताशा आप एक अच्छी और सुंदर इंसान हैं, जो आपको चाहिए वो आपको जरूर मिलेगा।” दूसरे ने लिखा, “मैं आपका एक बड़ा फैन हूं।” तीसरे ने लिखा, “आपका और हार्दिक का तलाक हम लोगों के लिए काफी हैरान करने वाला था, लेकिन 2025 आपके लिए अच्छा साबित हो।” वहीं, कई यूजर्स ने नताशा को न्यू ईयर की शुभकामनाएं दीं।

Updated on:
1 Jan 2025, 1:01 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘क्लिकबेट ही सब कुछ नहीं होता’, दिवाली पर बिल्डिंग में आग वायरल के वीडियो पर भड़कीं फराह खान, मीडिया पोर्टल्स को लगाई फटकार

दलेर मेहंदी ने उत्तराखंड विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मीका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’

पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट