बॉलीवुड

‘आर्टिकल 370’ से लेकर ‘चंदू चैंपियन’ तक, नेशनल फिल्म पुरस्कार 2026 में छाईं ये फिल्में, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास शुरू हुआ भव्य समारोह

72nd National Film Awards LIVE: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का आयोजन गुजरात में चल रहा है। इस दौरान कई फिल्मों और अभिनेताओं को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जा रहा है।
2 min read
Sep 22, 2026
National Film Awards 2026
नेशनल फिल्म अवॉर्ड 2026 (फोटो सोर्स- PTI)

National Film Awards 2026: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का आयोजन इस बार दिल्ली से बाहर गुजरात के एकता नगर, केवडिया में किया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यहां साल 2024 के भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योगदान के लिए विजेताओं को सम्मानित कर रही हैं। इसी मौके पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों को देश के अलग-अलग प्रमुख पर्यटन स्थलों तक ले जाने की योजना की जानकारी दी। समारोह की शुरुआत हो चुकी है।

पर्यटन स्थलों पर होंगे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

नेशनल अवॉर्ड समारोह की शुरुआत से पहले अश्विनी वैष्णव ने कहा कि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों को अब पारंपरिक हॉल या कॉन्फ्रेंस रूम तक सीमित रखने के बजाय देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने एकता नगर में आयोजित हो रहे इस समारोह को इसी पहल का हिस्सा बताया।

मंत्री के मुताबिक फिल्म जगत के कलाकारों, अभिनेताओं, तकनीशियनों और अन्य लोगों की मौजूदगी किसी पर्यटन स्थल को देशभर में पहचान दिलाने का माध्यम भी बन सकती है। सरकार की ओर से इस पहल को फिल्म और पर्यटन को साथ लाने के प्रयास के रूप में बताया गया है।

पहली बार दिल्ली से बाहर हुआ आयोजन

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का 72वां समारोह एक खास बदलाव के साथ आयोजित हो रहा है। इस बार समारोह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बजाय गुजरात के एकता नगर में हो रहा है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक मंत्रालय ने आने वाले वर्षों में पुरस्कार समारोह को अलग-अलग राज्यों और शहरों तक ले जाने का फैसला किया है।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की शुरुआत 1954 में हुई थी। सात दशक से ज्यादा समय में इन पुरस्कारों के जरिए फीचर फिल्म, नॉन-फीचर फिल्म और सिनेमा पर लेखन सहित कई क्षेत्रों में काम करने वाले कलाकारों और तकनीकी विशेषज्ञों को सम्मानित किया गया है।

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की प्रमुख सूची


अवॉर्ड विजेता/फिल्म

सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म- आर्टिकल 370
सर्वश्रेष्ठ निर्देशन- राजकुमार पेरियासामी- अमरन
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- ममूटी (भ्रमयुगम) और कार्तिक आर्यन (चंदू चैंपियन)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- यामी गौतम (आर्टिकल 370)
सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म- कल्कि 2898 AD
सर्वश्रेष्ठ नॉन-फीचर फिल्म- भंगार
सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री- राम नमी
सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक- रणदीप हुड्डा (स्वंतत्र वीर सावरकर)
दादासाहेब फाल्के पुरस्कार 2024- अनंत नाग

इन प्रमुख पुरस्कारों की घोषणा जुलाई 2026 में की गई थी। इस संस्करण में 'कल्कि 2898 AD', 'अमरन', 'पुष्पा 2', 'भूल भुलैया 3' और 'स्त्री 2' जैसी फिल्मों को भी अलग-अलग श्रेणियों में सम्मान मिला है।

अनंत नाग को मिलेगा दादासाहेब फाल्के पुरस्कार

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को वर्ष 2024 का दादासाहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। सरकार के अनुसार यह सम्मान भारतीय सिनेमा में उनके पांच दशक से ज्यादा लंबे योगदान के लिए दिया जा रहा है। पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें यह सम्मान प्रदान करेंगी।

Updated on:
22 Sept 2026 03:14 pm
Published on:
22 Sept 2026 03:03 pm
Also Read
View All
National Film Awards 2026 LIVE: धनुष को ‘रायन’ के लिए एक और पुरस्कार, यामी गौतम को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री सम्मान

हिंदी-बंगाली फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग कर चुकी थीं रानी मुखर्जी की मां, जानें कौन थीं कृष्णा मुखर्जी जिनका 75 की उम्र में निधन

“गरुड़ पुराण पर आधारित होगी अजय देवगन की ‘सूर्यस्पर्श’!”, सुपरनैचुरल अवतार में दिखेंगे एक्टर

सरगम वैश के आरोपों के बीच ‘The Vvaan’ मेकर्स ने खरीदे ‘ऐगिरि नंदिनी’ के सिंक राइट्स, बोले- ‘लीक कैसे हुआ पता नहीं’

“ग्लेशियर टूटने से 2 दिन पहले रद्द हुआ वीजा!”, कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर रवीना टंडन ने बताया कैसे महादेव ने बचाई जान