बॉलीवुड

ऐश्वर्या- अभिषेक की तलाक की खबरों के बीच नव्या नंदा ने किया कुछ ऐसा, लोग बोले- तुमने गुस्सा दिला दिया…

Navya Nanda Aishwarya Rai: नव्या नंदा को ऐश्वर्या राय के फैंस बुरा भला कह रहे हैं। सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है।
2 min read
• •
Updated: 25 Sep 2024, 8:54 AM IST
Navya Nanda Troll Aishwarya Rai
Navya Nanda Troll Aishwarya Rai

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan Divorce: श्वेता बच्चन और ऐश्वर्या के बीच कैसा रिश्ता है ये हर कोई जानता है। दोनों के बीच कोई ननद भाभी वाली रिश्ता नहीं है। वहीं, श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नंदा भी अपनी मामी ऐश्वर्या से कम ही बातचीत करती हैं। उन्होंने आजतक अपने पॉडकास्ट ‘व्हाट द हेल नव्या’ में ऐश्वर्या के बारे में ना ही कोई बात की है और न ही उन्हें कभी बुलाया है। अब एक बार फिर नव्या ने ऐसा कुछ किया है जिससे हर कोई नव्या को दोषी ठहरा रहा है। सोशल मीडिया पर नव्या की इस हरकत ने हर किसी को हैरान कर दिया है। ऐश्वर्या के फैंस का कहना है कि नव्या अपने परिवार में अनबन का गुस्सा ऐश्वर्या पर ऐसे नहीं उतार सकती हैं।

नव्या नंदा को ऐश्वर्या राय के फैंस ने किया ट्रोल (Paris Fashion Week 2024)

ऐश्वर्या ने अपनी बेटी आराध्या के साथ पेरिस फैशन वीक 2024 में शिरकत की है। उनकी खूबसूरती के एक बार फिर फैन दीवाने हो गए। ऐश्वर्या ने जब रेड ड्रेस पहनकर रैंप वॉक किया तो उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। हर कोई अपनी फेवरेट ऐश्वर्या की तारीफों के पुल बांध रहा था। वहीं, ऐश्वर्या के साथ आलिया भट्ट ने भी रैंप वॉक किया था। उनकी भी जमकर तारीफ हुई। ऐसे में अभिषेक बच्चन की भांजी नव्या नवेली नंदा ने मामी ऐश्वर्या की नहीं बल्कि आलिया भट्ट की रैंप वॉक की सहारना की। बता दें, ‘पेरिस फैशन वीक खत्म होने के बाद आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी। इन तस्वीरों में आलिया रैंप पर वॉक करते वक्त फ्लाइंग किस दे रही थीं। ऐसे में आलिया की कई सेलेब्स ने जमकर तारीफ की। हालांकि, लोगों का ध्यान नव्या नवेली नंदा के कमेंट पर जा रूका। दरअसल, नव्या ने आलिया के पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें चीयर किया। उन्होंने कुछ लिखा नहीं है, बस दो इमोजी शेयर किए। ऐसे में ऐश्वर्या राय के फैंस को गुस्सा आ गया। फैंस अलग-अलग रिएक्शन देने लगे।

सोशल मीडिया पर लोगों ने किए भद्दे कमेंट

सोशल मीडिया पर एक फैन ने लिखा, “अरे नव्या तुमने आलिया को अच्छा कहा गुड पर अपनी मामी के लिए भी दो शब्द तुम बोल सकती थीं।” दूसरे ने लिखा, “नव्या क्या तुम्हारे परिवार ने ऐश्वर्या से बात करने से लेकर उनकी तारीफ करने को भी मना किया गया है क्या?” तीसरे ने लिखा, “ऐश्वर्या आपकी सगी मामी हैं और आपने एक बार भी उनके चीयर करने का नहीं सोचा।” एक अन्य यूजर ने लिखा कि नव्या तलाक की खबरें ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच आ रही हैं। तुमने जो किया वो काफी गलत था।

Updated on:
25 Sep 2024, 8:54 AM IST
Published on: