बॉलीवुड

ट्रोलर ने पूछा, ‘आपकी मां श्वेता नंदा क्या काम करती है?’ Navya Naveli का जवाब आपको भी पढ़ना चाहिए

अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan ) की नातिन नव्या नवेली ( Navya Nanda ) ने लॉन्च किया प्रोजेक्ट नवेली प्रोजेक्ट के तहत महिलाओं के लिए समान अवसरों की लड़ेंगी लड़ाई एक ट्रोलर ने इसी संबंध में पूछ डाला,'नव्या की मां क्या करती हैं?'
2 min read
Feb 17, 2021
ट्रोलर ने पूछा, 'आपकी मां श्वेता बच्चन क्या काम करती है?' Navya Naveli का जवाब आपको भी पढ़ना चाहिए
ट्रोलर ने पूछा, 'आपकी मां श्वेता बच्चन क्या काम करती है?' Navya Naveli का जवाब आपको भी पढ़ना चाहिए

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan ) की नातिन नव्या नवेली नंदा ( Navya Naveli Nanda ) ने हाल ही अपना नया प्रोजेक्ट नवेली लॉन्च किया है। इस प्रोजेक्ट के बारे में नव्या ने हाल ही खुलकर बात की है। नव्या ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में महिला सशक्तिकरण, वर्किंग वूमन और हाउसवाइफ और सीईओ के रूप में महिलाओं की बात की। इस पर एक ट्रोलर ने सीधा नव्या की मां श्वेता नंदा ( Shweta Nanda ) पर नागवार सवाल दाग दिया। नव्या ने इस ट्रोलर को जवाब दिया है।

'आपकी मां क्या काम करती है?'
प्रोजेक्ट नव्या के बारे में नव्या ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने अपने परिवार की महिलाओं के प्रभाव की बात की। जैसे ही ये पोस्ट सामने आया एक यूजर ने ट्रोल करने की कोशिश करते हुए लिखा,'आपकी मां क्या काम करती है? लोल'। ट्रोलर ने असल में यह नव्या की मां श्वेता नंदा के बारे में पूछा कि वह आजीविका चलाने के लिए क्या काम करती हैं। वैसे नव्या चाहती तो इस कमेंट को आसानी से इग्नोर कर सकती थीं, लेकिन ऐसा नहीं कर, उन्होंने इसका स्क्रीनशॉट लिया और जवाब दिया।

'घर चलाने वाली महिलाओं का सपोर्ट करें'

नव्या ने ट्रोलर के कमेंट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए इस पर लिखा,'मां या पत्नी होना अपने आप में एक फुल टाइम जॉब है। कृपया उन महिलाओं का सम्मान कम ना करें जो घर चलाती हैं। एक पीढ़ी के पालन-पोषण में उनका रोल बेहद निर्णायक होता है, जो आगे चलकर उनके योगदान को सपोर्ट करें न कि उसे तार-तार कर दें।'

'प्रोजेक्ट नवेली मेरे दिल के पास'
नव्या ने अपने इस प्रोजेक्ट के बारे में सोशल मीडिया पर पिछले दिनों जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत में सदियों से लैंगिक-भेदभाव सामाजिक मुद्दा रहा है। पितृसत्तात्मक नियमों को चलते महिलाओं को कमतर आंका जाता है। हमारा समाज तब तक पूरी तरह से विकसित नहीं हो सकता जब तक कि हम लड़का और लड़की को बराबर समर्थन ना करें। हमें इसकी शुरूआत अपने घरों से करनी होगी। यह प्रोजेक्ट मेरे दिल के करीब है। महिलाओं के पूरी क्षमता से आगे बढ़ने, पहचान दिलाने और उनकी उपलब्धियों को सेलिब्रेट करने जैसे कामों में लगूंगी। प्रोजेक्ट नवेली एक ज्यादा समान अवसरों वाला संसार बनाने की ओर प्रयास है, जहां मौके लिए नहीं दिए जाएंगे। इसके तहत हम शिक्षा, आर्थिक निर्भरता, घरेलू हिंसा और मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य जैसे मुद्ददों पर लैंगिक असमानता के लिए लड़ेगें।

Published on:
17 Feb 2021 05:03 pm
Also Read
View All
National Film Awards 2026 LIVE: अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, यामी गौतम का आदित्य धर ने बढ़ाया हौसला, ममूटी को स्टैंडिंग ओवेशन

हिंदी-बंगाली फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग कर चुकी थीं रानी मुखर्जी की मां, जानें कौन थीं कृष्णा मुखर्जी जिनका 75 की उम्र में निधन

‘आर्टिकल 370’ से लेकर ‘चंदू चैंपियन’ तक, नेशनल फिल्म पुरस्कार 2026 में छाईं ये फिल्में, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास शुरू हुआ भव्य समारोह

“गरुड़ पुराण पर आधारित होगी अजय देवगन की ‘सूर्यस्पर्श’!”, सुपरनैचुरल अवतार में दिखेंगे एक्टर

सरगम वैश के आरोपों के बीच ‘The Vvaan’ मेकर्स ने खरीदे ‘ऐगिरि नंदिनी’ के सिंक राइट्स, बोले- ‘लीक कैसे हुआ पता नहीं’