बॉलीवुड

नवाजुद्दीन के भाई ने भेजा 100 करोड़ की मानहानि का नोटिस, चरित्र पर उठाए थे सवाल!

शमास फिल्म की रिलीज से पहले ही सुर्खियों में आ गए हैं।
2 min read
• •
Updated: 12 Apr 2019, 3:47 PM IST
nawazuddin siddiqui
nawazuddin siddiqui

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बोले चूडियां' की तैयारियों में व्यस्त हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री मौनीद रॉय भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। खास बात यह है कि इस फिल्म से नवाज के भाई शमास सिद्दीकी भी डेब्यू कर रहे हैं। दरअसल, शमास इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। शमास फिल्म की रिलीज से पहले ही सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, उन्होंने एक मीडिया पब्लिकेशन पर 100 करोड़ की मानहानि का केस किया है।

रिपोर्ट के अनुसार इस मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शमास का सेट पर एक्ट्रेसेस के प्रति व्यवहार आपत्तिजनक है और कई महिला कलाकार इसी वजह से नवाज से दूर जा रही हैं। नवाज के भाई इस रिपोर्ट से इतना खफा हो गए कि उन्होंने प्रकाशन के खिलाफ 100 करोड़ का मानहानि का मुकदमा दायर किया है। इसमें उन्होंने अरोप लगाए हैं कि बिना किसी पुख्ता सबूत के उनके खिलाफ गलत रिपोर्ट प्रकाशित की गई। डेब्यूटेंट डायरेक्टर ने भी इसी पर नाराजगी जताते हुए ट्वीट भी किया। हालांकि अभी तक नवाज का इस मामले में कोई बयान सामने नहीं आया है।

फिल्म की बात करते हुए नवाज ने कहा, 'मौनी रॉय एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं। वह अपने अभिनय के साथ प्रयोग करने में विश्वास रखती हैं और मुझे लगता है कि वह इस तरह के किरदार के लिए सही विकल्प हैं।' साथ ही उन्होंने कहा कि वह मौनी के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं।

Updated on:
12 Apr 2019, 3:47 PM IST
Published on:
Also Read
View All
सपना चौधरी ने तलाक कंफर्म करते ही लिया बड़ा फैसला! हटाया पति के नाम का टैटू, वीडियो हुआ वायरल

‘मुझे अपना मुंडन नहीं करवाना’, करण जौहर ने रवीना, शिल्पा और रेखा को लेकर किया सवाल, अक्षय कुमार ने दिया हैरानी भरा जवाब

Ye Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9: बॉक्स ऑफिस पर दो सगे भाइयों के बीच टक्कर, जानें आयुष्मान-अपारशक्ति की पिछली तीन फिल्मों का रिकॉर्ड

‘बैटमैन’ के साथ वायरल हो रहा 1999 का रोमांटिक गाना, अनू मलिक बोले- ‘अच्छा गाना कभी बूढ़ा नहीं होता’

‘खामोशी बहुत कुछ कहती है, संवादों से ज्यादा भावनाओं से जुड़ती हूं’, ‘ईठा’ पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने साझा किए अनुभव