बॉलीवुड

जब रसिका के बारे में यह खबर सुनकर नवाजुद्दीन को लगा ‘विश्वासघात’ जैसा, अब तक पाले हुए हैं बैर

फिल्म 'मंटो' अभिनेत्री-निर्देशक नंदिता दास ने बनाई है। नंदिता दास का कहना है कि वह फिल्म 'मंटो' को पाकिस्तान में जल्द रिलीज कराने की दिशा में काम कर रही हैं।
2 min read
Sep 17, 2018
nawaz And Rasika
nawaz And Rasika

अभिनेत्री रसिका दुग्गल ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा है कि फिल्म 'मंटो' में उनके साथ काम करने वाले अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी को जब फिल्म के लिए रसिका के मेहनताना लेने की खबर मिली तो उन्हें यह 'विश्वासघात' जैसा लगा था। ऋषि कपूर, गुरुदास मान और जावेद अख्तर जैसे कलाकारों ने 'मंटो'के लिए मेहनताने के नाम पर एक भी पैसा नहीं लिया है।

नाराज हैं नवाज:
एक साक्षात्कार में जब रसिका से पूछा गया कि क्या उन्होंने भी फिल्म में बिना पैसा लिए काम किया था, इसके जवाब में रसिका ने बताया, 'इसके लिए मुझे मेहनताना मिला और नवाजुद्दीन अभी भी इसे लेकर मुझसे बैर पाले हुए हैं क्योंकि नवाज ने सिर्फ एक रुपये में यह फिल्म की और नंदिता दास ने उन्हें अभी तक वह भी नहीं दिया है। उन्हें बहुत बाद में पता चला कि मुझे मेहनताना मिला है।' यह कहकर वह हंस पड़ीं।

ताहिर और मुझे मिला सबसे ज्यादा मेहनताना:
उन्होंने हंसते हुए कहा, 'ताहिर (ताहिर राज भृसीन) और मैं फिल्म में सबसे ज्यादा मेहनताना पाने वाले कलाकार रहे। नवाज ने मुझे अविश्वास के साथ देखा। वो ऐसे देख रहे थे जैसे, 'तुमने मुझे धोखा दिया।' मैंने कहा, 'मुझे माफ कर दो, इसे मेरे विरोध में मत लो।' नवाज भौंचक्के थे।' रसिका ने कहा कि उन्हें नवाज के साथ काम करने में बहुत मजा आया।

नंदिता पाकिस्तान में रिलीज करना चाहती हैं 'मंटो':
फिल्म 'मंटो' अभिनेत्री-निर्देशक नंदिता दास ने बनाई है। नंदिता दास का कहना है कि वह फिल्म 'मंटो' को पाकिस्तान में जल्द रिलीज कराने की दिशा में काम कर रही हैं। उन्होंने 'मंटो' की कवरेज को साझा करते हुए ट्वीट किया, 'सीमा पार 'मंटो' की कवरेज, हम जल्द पाकिस्तान में इसे रिलीज कराने की दिशा में काम कर रहे हैं।' यह फिल्म लेखक सआदत हसन मंटो के जीवन पर आधारित है। फिल्म में मंटो का किरदार नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने निभाया है। उनकी पत्नी की भूमिका में रसिका दुग्गल हैं। इसमें ताहिर राज भसीन, ऋषि कपूर और दिव्या दत्ता जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

Updated on:
18 Sept 2018 10:30 am
Published on:
17 Sept 2018 08:54 pm