बॉलीवुड

राधिका के साथ ‘रात अकेली है’ पूरी कर नवाज ने लिखा ये खास संदेश

'रात अकेली है' में नवाज, अभिनेत्री राधिका आप्टे के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे। ये दोनों की साथ .....
less than 1 minute read
Apr 29, 2019
Radhika Apte
Radhika Apte

बॉलीवुड संजिदा अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे ने अपनी आगामी फिल्म 'रात अकेली है' की शूटिंग पूरी कर ली है। इस बात की जानकारी नवाज ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी। उन्होंने लिखा, 'रात अकेली है खत्म हुई, प्रतिभाशाली हनी त्रेहन के निर्देशन डेब्यू में काम करने का बहुत ही खूबसूरत अनुभव रहा है। शानदार टीम और अद्भुत प्रक्रिया।'

नवाज ने बीते तीन महीनों के अंदर 'ठाकरे' और 'फोटोग्राफ' जैसी दो फिल्में दी हैं। 'रात अकेली है' में नवाज, अभिनेत्री राधिका आप्टे के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे। ये दोनों की साथ में तीसरी फिल्म होगी। इससे पहले दोनों ने श्रीराम राघवन की थ्रिलर 'बदलापुर' और केतन मेहता की फिल्म 'मांझी: द माउंटेन मैन' में साथ काम किया है।

'रात अकेली है' का निर्देशन हनी त्रेहान ने किया है जिन्होंने इससे पहले '7 खून माफ', 'ओमकारा' और 'मकबूल' जैसी फिल्मो के लिए मशहूर निर्देशक विशाल भारद्वाज की मदद की थी। फिल्म एक प्रेम-कहानी होगी जिसमे नवाज के साथ उनकी सह-कलाकार श्वेता त्रिपाठी, इला अर्जुन, तिग्मांशु धूलिया और स्वानंद किरकिरे भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे।

Published on:
29 Apr 2019 07:49 pm
Also Read
View All
मंगेतर के साथ घूमने गई लड़की, फिर आया ऐसा ट्विस्ट एक्सीडेंट बन गया ‘मर्डर कॉन्सपिरेसी’, जानें ‘मशीन’ फिल्म क्यों है चर्चा में

K. भाग्यराज के हार्ट अटैक से निधन के बाद भावुक हुए अनिल कपूर, याद किया ‘बेटा’ और ‘वो सात दिन’ के पीछे का अनसुना किस्सा

‘Eetha’ की रिलीज से पहले बढ़ीं श्रद्धा कपूर की मुश्किलें! फिल्म के नाम को लेकर भड़का विठाबाई नारायणगांवकर का परिवार

‘उसे और ज्यादा पैसे देने पड़ेंगे’ दीपिका की पहली हिट फिल्म पर शाहरुख खान ने किया था मजेदार कमेंट

कौन है मिर्जापुर एक्टर सतेंद्र सोनी? निर्माताओं पर लगाया मारपीट का आरोप, बोले- घसीटकर गाड़ी में बैठा दिया