बॉलीवुड

बॉलीवुड में ‘रेप की रानी’ के नाम से मशहूर थीं एक्ट्रेस नजीमा, कैंसर की वजह से 27 साल में हुआ देहांत

हिंदी सिनेमा जगत में एक्ट्रेस नाजीमा को 'रेप की रानी' के नाम से जाना जाता था। उस दौर में उन्होंने बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग से लोगों को खूब लुभाया था। कभी बहन तो कभी सहेली बनकर अपनी अदाकारी से दर्शकों को दीवाना बना दिया था। जानें एक्ट्रेस की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।

2 min read
Actress Nazima
Actress Nazima

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा जगत में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं। जिनकी खूबसूरती और अदाकारी का जिक्र सालों बाद भी इंडस्ट्री में किया जाता है। सालों बाद भी दर्शक उनकी फिल्में देखना पसंद करते हैं। पुराने जमाने की कई मशहूर अदाकारा अब इस दुनिया में नहीं है। किसी की बीमारी से तो किसी की उम्र की वजह से मौत हो गई। उन्हीं में से एक हैं एक्ट्रेस नजीमा। बॉलीवुड में नजीमा वो एक्ट्रेस थीं जिन्होंने अपने काम से नाम कमाया और खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

सपोर्टिंग रोल करती थीं नजीमा

नजीमा वैसे तो लीड हीरोइन बनने का सपना लेकर इंडस्ट्री में आई थीं, लेकिन उन्हें सपोर्टिंग रोल में ही अधिकतर देखा गया। नज़ीमा ने उन फिल्मों में सबसे ज्यादा काम किया। जिनमें औरतों के साथ अत्याचार और बुरा सूलक किया जाता था। नजीमा अधिकर वही किरदार निभाती थीं जो पीड़ित महिलाओं पर आधारित होता था। वो कभी हीरोइन की बहन बनती तो कभी किसी अभिनेत्री की सहेली बनती थीं। नज़ीमा ने फिल्मों में साइड रोल कर इंडस्ट्री में खूब हलचल मचा दी थी।

रेप की रानी के नाम मशहूर हुईं नजीमा

जब नजीमा 22 साल की थीं। तब फिल्म इंडस्ट्री में उनके चर्चे टॉप एक्ट्रेसेस से भी ज्यादा हुआ करते थे। बताया जाता है कि नजीमा ने बॉलीवुड में सबसे ज्यादा रेप सीन्स कर लाइमलाइट में आईं थीं। जिसकी वजह से इंडस्ट्री में वो 'रेप की रानी' के नाम से मशहूर हो गई थीं। नजीमा ने कई फिल्मों में कई दिग्गज अभिनेता की छोटी बहन बनकर भी खूब नाम कमाया था।

बताया जाता है कि दर्शक फिल्मों में अभिनेत्रियों से ज्यादा नजीमा को देखना पसंद करते थे। हर तरफ उनकी ही चर्चा होनी शुरू हो गई थी।

27 साल की उम्र में हुआ देहांत

बेहद ही कम उम्र में सफलता हासिल करने वाली एक्ट्रेस नजीमा का फिल्मी करियर काफी छोटा रहा। 27 साल की उम्र में नजीमा का देहांत हो गया। बताया जाता है कि एक्ट्रेस कैंसर की बीमारी से पीड़ित थीं। कैंसर की वजह से उनकी तबीयत लगातार खराब होती रही और एक दिन उन्होंने बीमारी के चलते दुनिया को अलविदा कह दिया।

आपको बता दें नजीमा ने 'आरजू', 'अप्रैल फूल', 'आये दिन बहार के', 'औरत', 'वही लड़की' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था।

Published on:
23 Aug 2021 03:53 pm