बॉलीवुड

ड्रग्स केस में Deepika Padukone के साथ काम कर चुके तीन एक्टर्स को एनसीबी भेज सकती है समन

ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो अब तीन सुपरस्टार्स को समन भेजने वाली है। इन तीनों एक्टर्स ने दीपिका पादुकोण के साथ काम किया हुआ है।
2 min read
deepika_padukone.jpg
Deepika Padukone

नई दिल्ली: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग एंगल सामने आने के बाद से ही एनसीबी तेजी से अपनी जांच कर रही है। एनसीबी के रडार पर बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स हैं। हाल ही में ड्रग मामले को लेकर एनसीबी ने एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर से पूछताछ की थी। साथ ही एनसीबी ने तीनों अभिनेत्रियों के फोन भी जब्त कर लिए थे। ऐसे में कहा जा रहा है कि एजेंसी के साथ कुछ पुख्ता सबूत लगे हैं। एबीपी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, एनसीबी अब तीन सुपरस्टार्स को समन भेजने वाली है। इन तीनों एक्टर्स ने दीपिका पादुकोण के साथ काम किया हुआ है।

दीपिका से हुई थी पांच घंटे से ज्यादा वक्त तक पूछताछ

खबरों के मुताबिक, इन एक्टर्स के नाम के शुरुआती अक्षर हैं, 'S', 'R' और 'A'. कहा जा रहा है कि क्षितिज प्रसाद ने पूछताछ के दौरान इन नामों का खुलासा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर 'A' खुद भी ड्रग्स लेता है और दूसरों को भी सप्लाई करता है। साथ ही कहा जा रहा है कि वह एक क्रिकेटर से भी जुड़ा है। इसके अलावा दीपिका पादुकोण के फोन का डेटा रिट्रीव करने की बात भी सामने आ रही है। एक्ट्रेस से एनसीबी ने शनिवार को 5 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की थी। पूछताछ के दौरान दीपिका ने किसी भी तरह का ड्रग लेने की बात से इंकार कर दिया था।

रिया चक्रवर्ती ने लिया था सारा और रकुल का नाम

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को ड्रग्स के लेन-देन के मामले में एनसीबी पहले की गिरफ्तार कर चुकी है। वह अभी एनसीबी की न्यायिक हिरासत में हैं। रिया चक्रवर्ती ने ही एक्ट्रेस सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह का नाम लिया था। दोनों से भी एनसीबी ने पूछताछ की थी। इस दौरान सारा और रकुल ने ड्रग्स लेने की बात से साफ इंकार कर दिया था। पूछताछ के दौरान सारा अली खान ने सुशांत के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी कई खुलासे किए।

Published on:
30 Sept 2020 11:14 am
Also Read
View All
मिर्जापुर के ‘घूम-घूम’ को ‘FA9LA’ जैसा हिट बनाना चाहते थे रवि किशन, बोले- ‘कुछ जादुई करते हैं’, कोरियोग्राफर ने किया खुलासा

क्यों ऑस्कर के लिए इस साल हनुमान अंश नहीं हो सकती नॉमिनेट? निर्माता नम्रता सिंह ने बताया कारण

दिशा सालियान की मौत केस में पिता ने की CBI से अपील, बोले- आदित्य ठाकरे और रिया चक्रवर्ती को करें गिरफ्तार

नीम करोली बाबा के परिवार को कैसी लगी हनुमान अंश? डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने किया खुलासा, बोले- पोते से होती है बात

सलमान खान फिल्म्स पर फूटा गुस्सा अमाल मलिक का गुस्सा, क्रेडिट न मिलने पर बोले- तुम लोगों ने गड़बड़ की है