क्षितिज प्रसाद के वकील सतीश मानशिंदे ने रविवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में बताया है कि एनसीबी के अफसरों ने क्षितिज को परेशान व ब्लैकमेल किया। मानशिंदे ने क्षितिज के हवाले से कोर्ट में कहा, 'NCB के अफसरों ने कहा कि अगर मैं करण जौहर, सोमेल मिश्रा, राखी, अपूर्वा, नीरज या राहिल का नाम ले लूं तो वो मुझे छोड़ देंगे। लेकिन क्षितिज ने ऐसा करने से मना कर दिया। जिसके बाद एनसीबी ने क्षितिज को जमीन पर बैठाया उनके चेहरे के सामने अपना जूतों वाला पैर रखकर कहा कि यह उनकी असली औकात है।'