बॉलीवुड

Neena Gupta ने शॉर्ट्स में बिखेरा जलवा, ट्रोलर्स को कहा- उनके पास ऐसी बॉडी नहीं, इसलिए…

Neena Gupta: नीना गुप्ता ने शॉर्ट्स पहनकर अपनी तस्वीरें साझा कीं, जिससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। जब कुछ ट्रोलर्स ने उनकी बॉडी शेमिंग करने की कोशिश की, तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा…
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Aug 2025, 12:55 PM IST
Neena Gupta ने शॉर्ट्स में बिखेरा जलवा, ट्रोलर्स को कहा- उनके पास ऐसी बॉडी नहीं, इसलिए...
नीना गुप्ता( फोटो सोर्स; X)

Neena Gupta : बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता कई बार साबित कर चुकी हैं कि उनके लिए उम्र सिर्फ एक नंबर है। 65 साल की उम्र में भी जिस तरह से वह खुद को कैरी करती हैं, उसके लिए उनकी तारीफ की जानी चाहिए। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसके बाद से ट्रोलर्स उनकी बॉडी शेमिंग करने लगे। इस पर नीना गुप्ता ने काफी करारा जवाब दिया है।

अपने फॉलोअर्स से सीधे बात करती नजर आई एक्ट्रेस

नीना गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो एयरपोर्ट के वेटिंग लाउंज एरिया में बैठी हुई हैं। उन्होंने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना है और वो शॉर्ट्स में हैं। वीडियो में वो अपने फॉलोअर्स से सीधे बात करती नजर आई है। नीना गुप्ता ने कमेंट सेक्शन में सीधे ट्रोल को जवाब दिया। उन्होंने लिखा, 'चिंता मत करो। जो लोग इस तरह की बातें करते हैं, वे असल में जलनखोर होते हैं कि उनकी इतनी अच्छी बॉडी नहीं है, इसलिए इग्नोर करो।' नीना गुप्ता का ये जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग उनकी बेबाकी की तारीफ कर रहे हैं।

उनके पास ऐसी बॉडी नहीं, इसलिए…

बता दें कि इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया, 'बहुत बढ़िया… बस एक ही रिक्वेस्ट है कि अपने पैर ना दिखाएं। ये अच्छे से टोन्ड नहीं हैं। हमने दादी मम्मी को कभी इस तरह से पैर दिखाते हुए नहीं देखा…खूबसूरती से उम्र बढ़ना बेहतरीन है।' तो दूसरे यूजर ने नीना का मजाक उड़ाते हुए लिखा, 'मैडम मेरे हाथों जितने तो आपके पैर हैं। खाया पिया करो थोड़ा।' वहीं अन्य यूजर ने लिखा, 'नीना जी आप साड़ी में बेस्ट लगती हैं।' दरअसल बहुत सारे फैंस उनकी तारीफ भी कर रहे हैं और कुछ लोग उनके बचाव में भी उतर आए।

Updated on:
21 Aug 2025, 12:55 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘क्लिकबेट ही सब कुछ नहीं होता’, दिवाली पर बिल्डिंग में आग वायरल के वीडियो पर भड़कीं फराह खान, मीडिया पोर्टल्स को लगाई फटकार

दलेर मेहंदी ने उत्तराखंड विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मीका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’

पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट