बॉलीवुड

विवियन रिचर्ड्स से प्यार के कारण ही बेटी मसाबा, रातोंरात प्यार नफरत में नहीं बदल जाता- नीना गुप्ता

एक्ट्रेस नीना गुप्ता का कहना है कि वह अपनी बेटी मसाबा के दिमाग में उसके पिता विवियन रिचर्ड्स के लिए जहर नहीं घोल सकती हैं। विवियन को प्यार किया इसीलिए मसाबा उनके पास हैं। हम तीनों एक-दूसरे का सम्मान करते हैं।
2 min read
May 21, 2021
neena_gupta_family.png

मुंबई। 'बधाई हो' एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने अपनी बेटी मसाबा और वेस्ट इंडियन क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के आपसी रिश्तों पर बात की है। उनका कहना है कि वह मसाबा विवियन के बारे में क्या सोचती है, इस बारे में कभी भी जहर नहीं घोलती हैं। एक इंटरव्यू में नीना ने यह भी कहा कि विवियन को प्यार करने के कारण मसाबा उनके पास है और प्यार रातभर में प्यार नफरत में नहीं बदल जाता है।

पिता के लिए बेटी के विचारों को जहरीला नहीं बना सकती
बॉलीवुड बबल से बातचीत में नीना ने कहा,'मेरे पास मसाबा है क्योंकि मैंने विवियन से प्यार किया। और अगर आप किसी से प्यार करते हो, तुम आप किसी से नफरत कैसे कर सकते हो। चाहे आप साथ न रहें या साथ चीजें न करें— वो धीरे—धीरे पता चलता है। लेकिन आप नफरत नहीं कर सकते। ऐसा तो नहीं होता की आज प्यार है तो कल अचानक आप नफरत करने लगोगे। ये चीज आप अपनी बेटी के दिमाग में पिता के लिए कैसे भर सकते हैं। मैं ऐसा नहीं चाहती और ऐसा महसूस भी नहीं करती। मैं उसके विचारों को जहरीला क्यों बनाउंं? मेरे दिल में उसके लिए सम्मान है, वह मुझे सम्मान देेते हैं, बेटी हम दोनों का सम्मान करती है। ये बहुत सामान्य बात है। गौरतलब है कि नीना और विवियन को एक-दूसरे से प्यार हुआ। इस प्यार के चलते उनके एक बेटी हुई, जिसका नाम मसाबा रखा गया। हालांकि विवियन ने नीना से शादी नहीं की और वे अपने देश वेस्टइंडीज लौट गए। इसके बाद नीना ने भी शादी के बारे में नहीं सोचा और खुद ही बेटी को पाला-पोषा। मसाबा ने बढ़े होेते हुए बहुत सारा समय अपने पिता के साथ गुजारा है।

'प्यार सिर्फ पैरेंट्स और बच्चों'
एक्ट्रेस का कहना है कि जहां तक प्यार का सवाल है, तो मैं एक निष्कर्ष पर पहुंची हूं। मुझे यह समझ में आया है कि वास्तविक प्यार पैरेंट्स और चिल्ड्रन में होता है। बाकी कोई लव नहीं होता। वो पहले वासना होती है, फिर आदत होती है। इसके बाद परवाह होती है। मेरा ये सोचना है।

पिता को माना बॉयफ्रेंड
हाल ही में नीना ने अपने जीवन से जुड़ा एक और अनुभव शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि वह कई वर्षों तक बिना बॉयफ्रेंड और पति के रही हैं। उन्होंने अक्सर जीवन में अकेलापन महसूस किया। इस दौरान उन्होंने अपने पिता को ही बॉयफ्रेंड मान लिया था। वह घर के पुरुष थे। हालांकि बाद में उन्होंने दिल्ली के सीए विवेक मेहरा से शादी की। काम के कारण एक्ट्रेस के पति दिल्ली रहते हैं और वह मुंबई। ऐसे में उनको ज्यादा साथ समय बिताने के लिए नहीं मिलता। हालांकि पिछले लॉकडाउन में दोनों पति-पत्नी की तरह एक साथ रहे।

वर्कफ्रंट की बात करें, तो नीना 'सरदार का ग्रैंडसन' मूवी में नजर आईं। इसमें अर्जुन कपूर और रकुलप्रीत सिंह लीड रोल्स में नजर आए। इसके अलावा वह जल्द ही अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'गुडबॉय' में नजर आएंगी। मनोज बाजपेयी और साक्षी तंवर के साथ उनकी अपकमिंग फिल्म 'डॉयल 100' भी है।

Published on:
21 May 2021 09:43 pm
Also Read
View All