बॉलीवुड

फिल्म ‘जुग-जुग जियो’ की शूटिंग से पहले Neetu Kapoor ने याद किया ऋषि कपूर को, कहा- ‘जानती हूं मेरे साथ हो तुम’

एक्ट्रेस नीतू कपूर फिल्म 'जुग जुग जियो' ( Jug Jug Jiyo ) की शूटिंग के लिए चड़ीगढ़ के लिए रवाना हो गई हैं। इस दौरान उन्होंने एक तस्वीर भी पोस्ट की हैं। जिसमें उनके साथ अभिनेता अनिल कपूर ( Anil Kapoor ), वरुण धवन ( Varun Dhwan ) और कियारा अडवाणी ( Kiara Advani ) भी नज़र आए।
2 min read
• •
Updated: 13 Nov 2020, 10:11 AM IST
Neetu Kapoor Missed Her Husband Before She Started Shooting For Film
Neetu Kapoor Missed Her Husband Before She Started Shooting For Film

नई दिल्ली। गुज़रे जमाने की मशहूर अभिनेत्री नीतू कपूर ( Neetu Kapoor ) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर कई लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। वहीं काफी समय से वह बड़े पर्दे से भी दूरी बनाए हुई थीं, लेकिन कुछ समय पहले ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan), अनिल कपूर ( Anil Kapoor ) और कियारा अडवाणी ( Kiara Advani ) संग नज़र आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ ही उन्होंने अपने फैंस को एक सरप्राइज भी दिया है।

अभिनेत्री ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए नीतू लिखती हैं कि कहा "इस डरावने समय में उनकी यह पहली यात्रा है।" ऋषि कपूर को याद करते हुए वह कहती हैं कि "वह काफी नर्वस हैं। वह यहां नहीं है कि लेकिन वह जानती हैं कि वह उनके साथ हैं।" बता दें नीतू कपूर एक बार फिर से फिल्मों में आने की तैयारी कर रही हैं। वह फिल्म 'जुग जुग जियो' ( Jug Jug Jiyo ) की शूटिंग के लिए चड़ीगढ़ की ओर रवाना हो गई है। बता दें इस फिल्म से यूट्यूबर और ब्लॉगर प्रजाक्ता कोली ( Prajakta Koli ) अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म को राज मेहता ( Raj Mehta ) डायरेक्ट करने जा रहे हैं।

करवा चौथ के मौके पर भी नीतू कपूर ( Neetu Kapoor Family ) ने अपने परिवार की तस्वीर पोस्ट की थी। आपको बता दें 30 अप्रैल को ऋषि कपूर ( Rishi Kapoor Death ) का निधन हो गया था। वह दो सालों से कैंसर की बीमारी से ग्रस्त थे। जिसका वह इलाज भी करा रहे थे। कैंसर के इलाज के लिए अभिनेता न्यूयॉर्क भी गए थे। इस दौरान उनके साथ एक्ट्रेस आलिया भट्ट ( Alia Bhatt ) भी दिखाई दी थीं।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन