बॉलीवुड

नीतू कपूर ने खुद बताया, ‘राज और सिमरन’ से ज्यादा रोमांटिक थी ऋषि और मेरी लव स्टोरी, जानिए कैसे शुरू हुई

'कभी-कभी' से शुरू हुई ऋषि के साथ अपने लव स्टोरी को सबसे ज्यादा रोमांटिक मानती हैं नीतू कपूर...  

2 min read
May 02, 2020
rish kapoor and neetu kapoor love story

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री नीतू सिंह को सर्वाधिक रोमांटिक फिल्म में शुमार 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (डीढीएलजे) से ज्यादा ऋषि कपूर के साथ अपनी लव स्टोरी रोमांटिक लगती थी।

View this post on Instagram

🙏

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on

बॉलीवुड में ऋषि और नीतू की जोड़ी को सर्वश्रेष्ठ रोमांटिक कपल के रूप में शुमार किया जाता है। ऋषि और नीतू कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है। ऋषि-नीतू की जोड़ी ने फिल्म 'खेल खेल में', 'रफूचक्कर', 'जहरीला इंसान', 'जिंदादिल' ,'कभी-कभी', 'अमर अकबर एंथनी', 'अनजाने','दुनिया मेरी जेब में', 'झूठा कहीं का', 'धन दौलत', 'दूसरा आदमी' आदि फिल्मों में युवा प्रेम की भावनाओं को निराले अंदाज में पेश किया। बताया जाता है कि दोनों की प्रेम कहानी यश चोपड़ा की फिल्म ‘कभी-कभी’ से शुरू हुई थी।

नीतू सिंह ने सिमी ग्रेवाल के चैट शो में कहा था कि उनके लिए रोमांस केवल मोमबत्ती के प्रकाश में भोजन करना या बाहर जाना ही सब कुछ नहीं है। दंपति के लिए यह मायने रखता था कि आप बच्चों और घर के अन्य सदस्यों का पालन-पोषण कैसे करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा करते समय यह 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' से ज्यादा रोमांटिक हो जाता था।

Updated on:
02 May 2020 11:20 am
Published on:
02 May 2020 11:07 am
Also Read
View All