Neha Dhupia and Karan Johar statement on friendship: नेहा धूपिया और करण जौहर ने हाल ही में बॉलीवुड के दोस्ती पर बयान दिया है। जहां दोनों ने ये कहा कि दोस्ती को केवल एक रिश्ते के तौर पर रखा जाना चाहिए, न कि उसे किसी फायदा की नजर।
Neha Dhupia and Karan Johar statement on friendship: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया एक ऐसा नाम है जो अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने जीवन के कई पहलुओं पर खुलकर बात की, जिसमें उनके प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ का बैलेंस, दोस्ती और भविष्य की योजनाएं मौजूद हैं।
इतना ही नहीं, नेहा ने बताया कि उनके लिए सबसे जरूरी वो दिन होता था जब वो ऑडिशन में सफल नहीं होतीं थी और ये उन्हें अपनी कमियों पर काम करने और बेहतर बनने के लिए प्रेरित करता है। बता दें, एनिवर्सरी जैसे दिन उनके लिए उतने महत्वपूर्ण नहीं होते, क्योंकि वे जानती हैं कि वे शूटिंग में व्यस्त होंगी। उन्होंने करण जौहर के साथ अपने पॉडकास्ट के अनुभव को भी शेयर किया, जहां उनकी आवाज सुनकर करण ने उन्हें एक वॉइसओवर के लिए बुलाया। इससे संजय कपूर के साथ उनकी पुरानी यादें भी ताजा हो गईं, जब वे मजाक में कहते थे, "अरे! तेरी पिक्चर ने 100 करोड़ कमा लिए!"
इस पर नेहा का मानना है कि बिजनेस में उनकी कुछ बहुत अच्छी दोस्तियां हैं लेकिन इसका उन्होंने कभी प्रोफेशनली फायदा कभी नहीं उठाया, क्योंंकि दोस्ती दिल से रखा जाता, यूज नहीं किया जाता, तो दोस्ती रखो, यूज मत करो। हालांकि, जब उन्हें लगता है कि कोई ऐसा मौका है जिसमें वे या उनके दोस्त फिट हो सकते हैं, तो वे एक-दूसरे से संपर्क करते हैं, लेकिन ये रोज का कॉल नहीं होता कि, "क्या हो रहा है? आज मुझे कहां कास्ट किया जा रहा है?"
दरअसल, नेहा ने 'रोडीज' के सेट पर अपनी बेटी मेहर के साथ बिताए 45-50 दिनों के अनुभव को शेयर किया और उन्होंने बताया कि कैसे एक मां और एक प्रोफेशनल होना एक चुनौती भरा ऑप्शन है, लेकिन उन्होंने इसे खुशी-खुशी चुना। उन्होंने अपनी मां को फोन किया और उनसे पूछा कि क्या वे उन दिनों उनके साथ रहेंगी। इस पर उनकी मां ने कहा, "तुम अपनी बेटी के लिए करो। मैं अपनी बेटी के लिए करूंगी।" ये उनके लिए एक भरोसे का सौदा था और मेहर बिल्कुल ठीक थी। अब देखते ही देखते ये एक खूबसूरत कहानी बन गई है।
4 साल बाद 'रोडीज' में कमबैक करने पर नेहा 2 बच्चों की मां थीं। उन्होंने महसूस किया कि उनके अंदर की लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई थी। हालांकि वे पहले जितनी चिल्लाती नहीं थीं। उनके लिए ये महत्वपूर्ण था कि उनके बच्चे देखें कि उनके अच्छे और बुरे दिन कैसे गुजरते हैं, और वे काम पर कैसे संघर्ष करती हैं। उनका मानना है कि इसमें शर्मिंदा होने की कोई बात नहीं है, क्योंकि उनके बच्चे एक बहुत ही प्रतिस्पर्धी इंसान द्वारा पाले जा रहे हैं।
इन सबके बाद नेहा ने अपने पति अंगद बेदी के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि अंगद उनसे कहीं ज्यादा सोशल हैं और प्रोफेशनली हां या ना कहना बेहतर जानते हैं। अंगद को चीजों को धीरे-धीरे करना पसंद है, जबकि नेहा को इसकी भागदौड़ पसंद है। नेहा ने मजाकिया अंदाज में बताया कि जब उन्होंने डेटिंग शुरू की, तो अंगद ने खूशी से सड़क पर भांगड़ा करना शूरू कर दिया था और मुझे लगा, " ये कितना क्यूट है, इस लड़के से शादी कर सकती हूं।" इसके बाद प्रोडक्शन के बारे में बात करते हुए, नेहा ने एक्सेप्ट किया कि इंडस्ट्री एक मुश्किल दौर से गुजर रही है और मार्केट बहुत अस्थिर है। उन्होंने कहा कि वे अभी कुछ और समय इंतजार करेंगी, लेकिन "कभी ना मत कहो बस बढ़ते रहो। "