बॉलीवुड

शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं नेहा धूपिया, अंगद को पड़ी थी डांट, 6 माह बाद पैदा हुई बेटी

बता दें कि नेहा और अंगद ने पिछले साल गुपचुप तरीके से दिल्ली में शादी कर ली थी।
2 min read
• •
Updated: 10 May 2019, 4:37 PM IST
neha dhupia angad bedi
neha dhupia angad bedi

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया और अंगद बेदी की शादी की पहली एनिवर्सरी है। इन्होंने 10 मई, 2018 को शादी की थी। इनके 6 माह की बेटी भी है, जिसका नाम मेहर है। फिलहाल नेहा और अंगद अपनी बेटी के साथ मॉरिशियस में समय बिता रहे हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। बता दें कि नेहा और अंगद ने पिछले साल गुपचुप तरीके से दिल्ली में शादी कर ली थी। इसके बाद दोनों ने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट कर अपनी शादी के बारे में बताया था।

बताया जा रहा था कि नेहा धूपिया प्रेग्नेंट हो गई थीं। इसी वजह से दोनों ने आनन फानन में गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। शादी के करीब तीन महीने बाद कपल ने इस बात का खुलासा किया था कि दोनों जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। उन्होंने बताया कि उनकी शादी से ही नेहा प्रेग्नेंट थीं। अंगद ने इस बात का भी खुलासा करते हुए बताया था कि जब उन्होंने अपने पेरेंट्स को इस (शादी से पहले नेहा की प्रेग्नेंसी) बारे में बताया था तो उन्हें बहुत डांट पड़ी थी। अंगद ने कहा कि शायद मेरे पेरेंट्स ने मुझसे यह उम्मीद नहीं की थी।

वहीं नेहा का इस बारे में कहना था कि वह अपनी प्रेग्नेंसी की बात लंबे समय तक लोगों से छुपाना चाहती थीं। वह नहीं चाहती थीं कि उनके प्रति लोगों का व्यवहार बदले। साथ ही अभिनेत्री को इस बात की चिंता थी कि लोग उन्हें काम देना बंद कर देंगे। शादी के 6 महीने बाद 18 नवंबर, 2018 को दोनों के घर एक बेटी का जन्म हुआ।

Published on:
Also Read
View All
शर्मिला टैगोर ने क्यों अपनाया था इस्लाम? बेटी सबा अली खान ने बताई शादी और धर्म परिवर्तन से जुड़ी असली वजह

“लिवर कैंसर से जंग के बीच प्रदूषण से मुकाबला”, अभिनेत्री नफीसा अली सोढ़ी ने शेयर किया हेल्थ अपडेट, जताई चिंता

दिवाली के बाद मीका सिंह का इमोशनल पोस्ट, अपने करीबी को खोने के बाद नहीं मनाना चाहते थे त्योहार, फिर लिया बड़ा फैसला

‘क्लिकबेट ही सब कुछ नहीं होता’, दिवाली पर बिल्डिंग में आग वायरल के वीडियो पर भड़कीं फराह खान, मीडिया पोर्टल्स को लगाई फटकार

दलेर मेहंदी ने उत्तराखंड विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मीका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’