बॉलीवुड

फिल्म रिलीज से पहले काजोल को लेकर ये क्या कह गईं नेहा धूपिया

अभिनेत्री नेहा धूपिया का कहना है फिल्म 'हेलीकॉप्टर ईला' की सह-कलाकार काजोल अद्भुत हैं और वह फिल्म में जान फूंक देती हैंVIDEO: 'गोल्ड' की सफलता पर ये क्या गईं
2 min read
• •
Updated: 19 Aug 2018, 2:02 PM IST
neha dhupia
neha dhupia

अभिनेत्री नेहा धूपिया का कहना है फिल्म 'हेलीकॉप्टर ईला' की सह-कलाकार काजोल अद्भुत हैं और वह फिल्म में जान फूंक देती हैं फिल्म में नेहा विशेष भूमिका में दिखाई देंगी। नेहा ने कहा,'मुझे लगता है कि केवल कुछ लोग हैं जो फिल्मी पर्दे के लिए बने हैं और काजोल यकीनन उनमें से एक हैं। वह फिल्म में जान फूंक देती हैं।'उन्होंने कहा, 'अगर मैं कहूं कि मैं उनकी प्रशंसक नहीं हूं तो यह उचित नहीं होगा। पूरे देश में कोई भी ऐसा नहीं है, जो उनका प्रशंसक ना हो। वह असाधारण हैं, सुंदर हैं और पर्दे पर सहज दिखती हैं।'

फिल्म की कहानी इमोशनल कर देगी
आनंद गांधी के गुजराती प्ले 'बेटा कगाडो' पर बनी ये फिल्म एक सिंगल मदर ईला की लाइफ पर आधार‍ित है। जिसमें दिखाया गया है कि कैसे एक मां अपने बेटे के लिए अपने सपनों को भुला देती है और वही बेटा जब बड़ा हो जाता है तो उसे अपनी मां का प्यार घुटन लगने लगता है। बात दें कि मूवी में 'ईला' के किरदार में काजोल नजर आएंगी और उनके बेटे के रोल में रिद्धी सेन दिखेंगे। इसके अलावा टोटा रॉय चौधरी और एक्ट्रेस नेहा धूपिया लीड रोल में नजर आएंगे। गौरतलब है कि इस मूवी को प्रदीप कुमार निर्देशित कर रहे हैं और काजोल के पति अजय देवगन प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं यह फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

रिलीज हुआ सॉन्ग
हाल ही में इस फिल्म का रॉक सॉन्ग 'मम्मा की परछाईं' यूट्यूब पर आज रिलीज किया गया। जो कि मां को समर्पित है। इसमें काजोल और उनके बेटे का किरदार में नेशनल अवॉर्ड विनर रह चुके एक्टर रिद्धी सेन दिख रहे हैं। इसमें दोनों किरदार काफी इंजोय करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस गाने को रोनित सरकार ने अपनी आवाज दी है। साथ ही अमित त्रिवेदी ने इस गाने का निर्देशन किया है। वहीं लिरिक्स स्वानंद किरकिरे ने दिए हैं। गौरतलब है कि इस गाने को बहुत ही कम समय में फैंस का काफी अच्छा रिस्पांस भी मिल रहा है।

Published on:
Also Read
View All
‘पूरी रात रोता, बाथरूम में छुपता था’, राखी सावंत के थप्पड़ मारने के बाद बुरा हो गया था अभिषेक अवस्थी का हाल, 15 साल बाद खोले राज

‘मुझे नहीं लगता उसने एक्टिंग की, भगवान ने उसके जरिए अभिनय किया’, सीता के रोल पर साईं पल्लवी के दादा का रिएक्शन वायरल

‘क्या यह बीमार था, इसे क्यों काटा?…’ मुंबई में पेड़ काटने पर सोनी राजदान ने निकाली भड़ास तो पूजा रूपारेल रोती हुईं आई नजर

रणबीर कपूर संग ‘असमान शादी’ की अटकलों पर भड़कीं आलिया भट्ट, ट्रोल्स को दिया जवाब, बोलीं- ऐसी धारणा आपत्तिजनक है

Kalli Kheti Review: ये हॉरर-कॉमेडी फिल्म थोड़ी हटकर है, जैकी श्रॉफ साबित हुए ‘तुरुप का इक्का’