बॉलीवुड

विद्युत जामवाल और नंदिता मेहातानी की सगाई की खबरों पर नेहा धूपिया ने लगाई मोहर, सोशल मीडिया पर दी दोनों को बधाई

बॉलीवुड के एक्शन हीरो विद्युत जामवाल आज तक सुर्खियों में बने हुए जिसके पीछे की वजह उनके फिल्म प्रोजेक्ट्स नहीं बल्कि उनकी सगाई नंदिता मेहातानी होने की खबरें है। वहीं इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने कपल को बधाई देकर इस खबर को कंफर्म कर दिया है।
2 min read
• •
Updated: 5 Sep 2021, 3:57 PM IST
vidyut-jammwal.jpg

बॉलीवुड में अपने एक्शन और एक्टिंग दोनों से ही अपनी अलग पहचान बनाने वाली एक्टर विद्युत जामवाल के लुक्स और पर्सनालिटी का हर कोई दीवाना है। वहीं विद्युत ने अपने आप को फिल्मी दुनिया में एक्शन हीरो के तौर पर स्थापित कर लिया है, यहीं कारण है जो विद्युत की ज्यादातर फिल्में एक्शन मूवीस ही होती हैं। वहीं विद्युत देश भर में चर्चा का विषय बने हुए है, इसके पीछे इनकी कोई आने वाली फिल्म नहीं है बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है। दरअसल, ऐसी खबरे सामने आ रही है कि विद्युत ने अपने गर्लफ्रैंड पेश से डिजाइनर नंदिता महतानी से सगाई कर ली हैं।

गौरतलब है कि दोनों की हालही में ताजमहल घूमते हुए फोटो वायरल हुई थी,जिसमें विद्युत अलग ही लुक में नजर आ रहे थे। इसके साथ ही बीते दिन से विद्युत और उनकी गर्लफ्रेंड काफी ट्रेंड भी कर रहे है, जिसके पीछे की वजह सगाई को बताया जा रहा है। वहीं बीटाउन डिवा नेहा धूपिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर विद्युत और नंदिता को बधाई दी हैं।नेहा धुपिया ने अपनी स्टोरी में लिखा कि अब तक की सबसे अच्छी खबर, विद्युत जामवाल और नंदिता महतानी को बधाई। इसके साथ ही दोनों की फोटो पर नेहा ने हार्ट वाला इमोजी भी यूज किया है।

बता दें कि विद्युत और नंदिता की जो फोटो जमकर वायरल हो रही हैं उसमें दोनों एक दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे है। इसके साथ ही नंदिता की अंगूठी ने भी सबका ध्यान अपनी ओर खीचा हैं। इन फोटोज के वायल होने के साथ ही दोनों की सगाई के कयास भी लगाए जा रहे हैं। विद्युत और नंदिता बीते पांच महीने से एक दूसरे को डेट कर रहे है। वहीं दोनों की सगाई की उड़ती उड़ती खबरों पर नेहा धूपिया की स्टोरी इस पर कंफर्मेशन का टैग लगा दिया है। अब ऐसा माना जा रहा है कि सगाई के बाद दोनों जल्द ही शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएंगे।

बता दें कि नंदिता मेहातानी करिशमा कपूर के पति संजय कपूर की पहली पत्नी थी। वही कुछ समय बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लेते हुए तलाक ले लिया था, जिसके बाद संजय ने करिश्मा कपूर से शादी की थी। हालांकि संजय और करिश्मा का रिश्ता भी ज्यादा समय नहीं चल पाया और दोनों का तलाक हो गया। वहीं विद्युत ने दो साल तक मोना सिंह को डेट किया, जिसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया और मोना ने बिजनेसमैन श्याम गोपालन से शादी कर अपना घर बसा लिया।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन