बॉलीवुड

शादी के बाद पहली बार हुई नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत में लड़ाई

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत शादी के बाद से ही सुर्खियों में बने रहते हैं। दोनों की रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। अब दोनों का वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों हाथापाई करते नजर आ रहे हैं।

2 min read
Neha Kakkar Rohanpreet Singh fight
Neha Kakkar Rohanpreet Singh fight

नई दिल्ली। बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह फैंस के साथ अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर करती रहती हैं। नेहा ने सिंगर रोहनप्रीत सिंह से शादी की है। शादी के बाद से ही दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। शादी के बाद से ही दोनों अपनी रोमांटिक फोटो शेयर करते रहते हैं। लेकिन इस बार एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों एक-दूसरे को मारते हुए नजर आ रहे हैं।

नेहा और रोहन की नोकझोंक
इस वीडियो को नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में नेहा और रोहन दोनों हाथापाई करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की प्यारी नोकझोंक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नेहा रोहन से चिढ़ी हुई हैं। इसी बीच दोनों के बीच हाथापाई होने लगती है। रोहन नेहा के बालों पर हाथ मारते नजर आ रहे हैं। जिसके बाद नेहा भी गुस्से में रोहन को मारने दौड़ती हैं। दोनों के इस वीडियो के बैकग्राउंड में म्यूजिक बज रहा है।

वीडियो को फैंस कर रहे हैं पसंद
दोनों की लड़ाई का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए नेहा ने कैप्शन में लिखा, #KhadTainuMainDassa. जिससे ये साफ हो जाता है कि दोनों अपने अपकमिंग म्यूजिक वीडियो का प्रमोशन कर रहे हैं। नेहा के इस वीडियो को कुछ ही देर में 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, इस पर पांच लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। फैंस दोनों की नोकझोंक पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, शादी के बाद का हाल।

जल्द रिलीज होगा गाना
बता दें कि जल्द ही नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह का #KhadTainuMainDassa गाना रिलीज होने वाला है। हाल ही में नेहा ने गाने का पोस्टर शेयर किया था। इसके साथ उन्होंने लिखा, आपकी नेहू और मेरे रोहनप्रीत के गाने खढ़ तैनु मैं दस्सा का पहला पोस्टर। पोस्टर में दोनों स्पोर्ट्स खेलते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों के गाने के पोस्टर को काफी पसंद किया गया था। दोनों के गाने के लिरिक्स कप्तान ने लिखे हैं। वहीं, वीडियो को अगम-अजीम ने डायरेक्ट किया है।

Published on:
11 May 2021 03:03 pm