बॉलीवुड

Neha Kakkar के लिए रोहनप्रीत सिंह ने कुछ इस अंदाज में गाया ‘आंखों की गुस्ताखियां’, फैंस बोले- पति हो तो ऐसा

नेहा कक्कड़ के लिए पति रोहनप्रीत सिंह ने गाया गाना आंखों की गुस्ताखियां गाकर दोनों ने जताया प्यार नेहा और रोहनप्रीत का क्यूट वीडियो देखकर फैंस हुए फिदा
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Jan 2021, 9:06 AM IST
Neha Kakkar and Rohanpreet Singh
Neha Kakkar and Rohanpreet Singh

नई दिल्ली | बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते रहते हैं। शादी के बाद नेहा अब अपने पति रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) के साथ भी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं जो खूब पसंद किए जाते हैं। हाल ही में नेहा ने एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया है जिसमें रोहनप्रीत सिंह और वो 'आंखों की गुस्ताखियां' गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म हम दिल दे चुके सनम का ये गाना दोनों बहुत ही शानदार तरीके से गा रहे हैं। रोहनप्रीत पहले नेहा के लिए गाना गाते हैं और फिर दोनों एक दूसरे के प्यार में खो जाते हैं।

नेहा कक्कड़ ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। रोहनप्रीत गाने आंखों की गुस्ताखियां को गाना शुरू करते हैं और फिर नेहा कक्कड़ भी उन्हें ज्वॉइन कर लेती हैं। इस दौरान दोनों एक दूसरे के साथ रोमांस करते हुए भी नजर आए। नेहा और रोहनप्रीत का ये वीडियो उनके फैंस तेजी से शेयर कर रहे हैं।

नेहा के एक फैन पेज ने भी इसे शेयर किया है। वीडियो में नेहा ने व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी हुई है जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। नेहा ने अपने बालों को भी बड़ा ही ब्यूटीफुल हेयरस्टाइल दिया है। वहीं रोहनप्रीत सिंह भी व्हाइट कलर की टी-शर्ट में दिख रहे हैं। फैंस को नेहा और रोहनप्रीत की जोड़ी खूब पसंद आती है। कई यूजर रोहनप्रीत को बेस्ट हसबैंड बता रहे हैं। बता दें कि रोहनप्रीत भी सिंगर हैं और उनकी आवाज फैंस को खूब भा रही है। उन्होंने सिंगिंग टैलेंट शो से लोगों का दिल जीता था।

Published on: