बॉलीवुड

नेहा कक्कड़ का ‘घर पर लूडो खेलुंगी और दिल भी दे दूंगी’ पर डांस का वीडियो वायरल

टोनी कक्‍कड़ का यह नया गाना सितंबर के आखिरी हफ्ते में ही रिलीज हुआ है।
2 min read
Oct 05, 2018
neha kakkar
neha kakkar

बॉलीवुड की मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ ने अपने कॅरियर में कई सुपरहिट गाने गा चुकी हैं और उनका अलग अंदाज भी फैंस को काफी पसंद आता रहा है। ऐसे में ही उनका कुछ नए अंदाज में एक डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। जिस गाने पर वह डांस कर रही हैं। वो गाना उनके भाई टोनी कक्कड़ का है। नेहा इन दिनों सिंगिंग रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल' के 10वें सीजन में जज बनी हुई हैं। उनके डांस के इस वीडियो को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।

टोनी कक्कड़ का है गाना

नेहा को सभी ने अभी तक अलग-अलग अंदाज में गाते हुए देखा है। लेकिन उन्होंने इस बार नए अंदाज में पहली बार डांस किया है। उनके साथ गाने में एक डांसर भी नजर आ रहा है लेकिन उस पर नेहा के अलावा नजर ही नहीं जा रही है। दरअसल, नेहा के छोटे भाई टोनी कक्कड़ का हाल ही में एक गाना 'लूडो' रिलीज हुआ है। नेहा इस वीडियो में इसी गाने पर थिरकती नजर आ रही हैं। यह गाना डांसर मेल्विन लुईस ने कॉरियोग्राफ किया है और नेहा इस पर काफी अच्‍छा डांस भी करती नजर आ रही हैं। इस डांस की फैंस खूब तारीफ भी कर रहे हैं।

पहली बार किया डांस

नेहा ने पहली बार डांस परफॉर्म किया है। इस वीडियो के आखिर में वह यह भी कहते हुए नजर आ रही हैं कि उन्‍होंने पहली बार ऐसा डांस किया है और ये वह सिर्फ मेल्विन की वजह से कर पाई हैं। बता दें कि टोनी कक्‍कड़ का यह नया गाना सितंबर के आखिरी हफ्ते में ही रिलीज हुआ है।

Updated on:
05 Oct 2018 02:08 pm
Published on:
05 Oct 2018 02:08 pm